
Shivpuri Snake Rare Video: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में नाग के एकतरफा प्यार की एक अनोखी घटना सामने आई है। घटना जिले के नरवर बड़ेडा की है जहां जैन पब्लिक स्कूल में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने से हड़कंप मच गया। स्कूल में नाग-नागिन दिखने के बाद तुरंत स्नेक कैचर सलमान पठान को सूचना दी गई और वो मौके पर पहुंचे। काफी तलाशने पर स्कूल में नागिन नहीं मिली लेकिन नाग स्नेक कैचर को एक टूटे रैक के पास नजर आया। जब वो नाग को पकड़ने के लिए पहुंचे तो नाग ने अपने मुंह से पूरी नागिन उगल दी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
देखें वीडियो-
स्नेक कैचर सलमान पठान ने जब नाग को पकड़ने की कोशिश की तभी नाग ने अपने मुंह से नागिन को उगल दिया। नाग के नागिन को उगलता देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्नेक कैचर सलमान पठान ने कुछ देर की मेहनत के बाद नाग का रेस्क्यू किया। स्नेक कैचर ने बताया कि नाग रैट कोबरा है और जो नागिन है वो स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाति की है। सलमान ने मरी हुई नागिन को जमीन में दफन कर दिया जिससे कि कोई कुत्ता उसे खा न पाए और पकड़े गए नाग को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
नाग ने नागिन को क्यों मारा और निगल गया इसके पीछे की वजह भी स्नेक कैचर सलमान पठान ने बताई है, जो कि हैरान कर देने वाली है। स्नेक कैचर सलमान पठान ने बताया कि सांपों के संसार में ऐसा दुर्लभ नजारा तब देखने को मिलता है, जब नाग अपनी नागिन से बेहद नाराज हो जाता है। उन्होंने बताया कि जब नाग नागिन के साथ मिलन करना चाहता है और किसी कारण मिलन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती या नागिन मिलन करने से इंकार कर देती है तो नाग काफी गुस्से में आ जाता है। इसी गुस्से में नाग अपनी नागिन को सीधे जिंदा निगल लेता है, इस मामले में भी ठीक ऐसा ही हुआ है।
बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। चलिए, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार समझते हैं कि सर्पदंश होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?