शिवपुरी

VIDEO : कलयुगी बेटे ने अपने पिता के साथ किया ऐसा, वीडियो में देख कर रूह कांप जाएगी….

VIDEO : कलयुगी बेटे ने अपने पिता के साथ किया ऐसा, वीडियो में देख कर रूह कांप जाएगी....
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 3:55 PM IST
Son killed his father in shivpuri
VIDEO : कलयुगी बेटे ने अपने पिता के साथ किया ऐसा, वीडियो में देख कर रूह कांप जाएगी....

शिवपुरी । मानीपुरा में रविवार की देर रात एक सरकारी शिक्षक को उसके पुत्र ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की बेटी की शिकायत पर हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की बेटी ने पुलिस को जो कहानी बताई है उसके अनुसार घटना से पहले हत्यारोपी पुत्र व मृतक पिता में बंटबारे को लेकर खूब विवाद हुआ था ।

जानकारी के अनुसार शासकीय शिक्षक रामचरण (५३) पुत्र गोपलिया जाटव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा व एक बेटी है। रामचरण की पहली पत्नी अपने बेटों के साथ कोलारस में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी अपने बच्चों के साथ शिवपुरी, रामचरण भी अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में ही रहता था।


इसके बाबजूद दोनों परिवारों में सामान्य रिश्ते थे और दोनों एक-दूसरे के यहां आते-जाते थे। रिश्तेदारों की मानें तो पिछले साल जब रामचरण की बेटी ज्योति की शादी हुई थी तो दोनों परिवारों के बच्चे उसमें शामिल हुए। ज्योति भी रामचरण की दोनों पत्नियों के बेटों को राखी बांधती थी। रिश्तेदार बताते हैं कि रविवार को शादी के बाद पहले रक्षाबंधन पर ज्योति अपने ससुर प्रकाश जाटव के साथ कोलारस मानीपुरा पहुंची थी।


ज्योति के अनुसार शाम को बड़े भाई नरेश ने पिता रामचरण से वेतन बंटवारे को गाली गलौंच कर दी। रामचरण ने उसे समझाने का प्रयास किया कि वह यहां मकान, जमीन, जायदाद सब छोड़ चुका है। शिवपुरी में वह सिर्फ अपने वेतन से ही परिवार पाल रहा है, परंतु यह बात उसके समझ में नहीं आई और वह गुस्से में घर से बाहर चला गया। ज्योति के अनुसार जब देर रात राखी बांधने व खाना खाने के बाद वह जब अपनी ससुराल के लिए रवाना हुई तो पिता रामचरण सहित परिवार के अन्य सदस्य उसे व उसके ससुर को छोडऩे के लिए घर से बाहर तक आए।


इसी दौरान अचानक नरेश आया और पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रामचरण को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

दोनों में वेतन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था, जिस पर मृतक ने उसे यह समझाने का प्रयास किया कि वह शिवपुरी वाले परिवार पर सिर्फ वेतन खर्च करता है, शेष जमीन-जायदाद वह यहां दे चुका है परंतु वह नहीं समझा और कुछ देर बाद उसने पिता को कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
प्रतिपाल सिंह परमार, प्रभारी, कोलारस थाना

Published on: