शिवपुरी

बड़ा हादसा टला : गड्ढा बचाने के चक्कर में नेपाल जा रहा ट्रक पलटा, सड़क पर फैल गया केमिकल

-दिनारा में टला बड़ा सड़क हादसा-गड्ढे को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलटा ट्रक-ट्रक में भरा थ दवा का केमिकल-सड़क पर बिखरी केमिकल से भरी टंकियां
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2022, 12:16 PM IST
News
बड़ा हादसा टला : गड्ढा बचाने के चक्कर में नेपाल जा रहा ट्रक पलटा, सड़क पर फैल गया केमिकल

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले दिनारा में आवास गांव के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में केमिकल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि, हादसे के दौरान मार्ग से किसी और वाहन का आवागमन नहीं हो रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि, ट्रक के नियंत्रण खोते ही चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल उन्हें मामूली चोटें आई हैं।


जानकारी के मुताबिक, ट्रक जो केमिकल से भरकर मुंबई से नेपाल की ओर जा रहा था। जिले के आवास गांव के पास सड़क पर अचानक से गड्ढे आ गए, जिसके चलते ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण को दिया और केमिकल से भरा ट्रक बीच सड़क पर वलट गया।


सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर पलटा ट्रक

हादसे में घायल ट्रक चालक ने बताया कि, वो केमिकल से भरा ट्रक लेकर मुंबई से नेपाल जा रहा था। अचानक आवास गांव के पास सड़क पर गड्ढे आ जाने से ट्रक से उनका नियंत्रण खथ्म हो गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हुआ और सड़क की पट्टी पर ट्रैक चढ़ गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद पूरी सड़क पर जगह-जगह केमिकल की टंकियां और कार्टून बिखर गए।


नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे

झांसी शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 ए पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सबसे ज्यादा दिनारा अशोक होटल चौराहे पर आरटीओ बेरियर, आवास, पर बड़ी संख्या में सड़क पूरी तरह से खराब हो गई, जिसके चलते यहां हादसे होना आम बात हो गई है।

Updated on:
1 Nov 2022, 12:16 PM IST
Published on: