
Delhi blast नई दिल्ली विस्फोट में श्रावस्ती का रहने वाला 32 वर्षीय मजदूर भी मारा गया है। जो 10 दिन पहले दिल्ली गया था। जहां रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता ने बताया कि खबर मिली है कि उनके बेटे की विस्फोट में मौत हो गई है। शव को गांव लाने की जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के के श्रावस्ती के गणेशपुर निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (32) की दिल्ली में हुए विस्फोट में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार 10 नवंबर को हुए विस्फोट की चपेट में दिनेश भी आ गया। जो दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता था। पिता ने बताया कि दिनेश दिवाली के अवसर पर गांव आया था। करीब बात 10 दिन पहले दिल्ली वापस लौटा था। बातचीत होते रहती थी। लेकिन अब उसकी मौत की खबर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार दिनेश मिश्रा की शादी 10 साल पहले रीना देवी के साथ हुई थी, जिनसे सृष्टि (4), बिट्टा (7) हिमांशु (8) वर्ष के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। दिनेश मिश्रा दिल्ली में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके ऊपर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि अभी तो 10 दिन पहले ही गए थे। अब उन लोगों का क्या होगा? घर पर मृतक के शव का इंतजार हो रहा है।