श्रावस्ती

Rail News: रेलवे के 50 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा, काम के तनाव को कम करने के लिए ऐतिहासिक स्थलों की कराई सैर

Rail News: बहराइच और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत 50 कर्मचारियों ने श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आयोजित एक दिवसीय शिविर में जेतवन, सहेट-महेट, थाई मंदिर और जैन मंदिर समेत कई स्थलों को दिखाया गया। वापसी में कर्मचारियों को उपहार भी दिए गए।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 6:01 PM IST
Shravasti
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती पहुंचे रेल कर्मचारी फोटो सोर्स विभाग

बहराइच और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले 50 कर्मचारियों को ड्यूटी की व्यस्तता से दूर एक दिन घूमने का मौका मिला। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा और थाई मंदिर समेत कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को देखा। वापसी के दौरान सभी कर्मचारियों को उपहार भी दिए गए।

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इस भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बहराइच और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग विभागों में काम करने वाले 50 कर्मचारी शामिल हुए। इस भ्रमण का उद्देश्य कर्मचारियों को काम की व्यस्तता से कुछ समय के लिए राहत देना। उन्हें श्रावस्ती के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना था। इसके साथ ही कर्मचारियों के बीच आपसी मेलजोल, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना भी इस पहल का हिस्सा रहा।

टूरिस्ट बस से यात्रा की रेल कर्मचारियों ने फोटो सोर्स विभाग

जेतवन से थाई मंदिर तक पहुंचे कर्मचारी

भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को देखने का अवसर मिला। कर्मचारियों ने जेतवन और सहेट-महेट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इसके अलावा महाअंगुलिमाल गुफा और कच्ची कुटी भी देखी। इस दौरान कर्मचारियों ने ओरझर थाई टेम्पल, कोरियन टेम्पल और दिगंबर जैन शंभूनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। इन स्थानों पर पहुंचकर कर्मचारियों ने उनके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण से कर्मचारियों को श्रावस्ती की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक पहचान को करीब से जानने का मौका मिला। रोजमर्रा की ड्यूटी से अलग इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर कर्मचारियों ने एक साथ समय बिताया।

वापसी में कर्मचारियों को दिए गए उपहार

भ्रमण शिविर के दौरान कर्मचारियों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। यात्रा पूरी होने के बाद वापसी के दौरान सभी प्रतिभागियों को उपहार भी वितरित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस एक दिवसीय भ्रमण शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को काम की व्यस्तता और तनाव से कुछ समय के लिए राहत देना है। इसके साथ ही उन्हें ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से परिचित कराना तथा आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है। उन्होंने इस तरह की पहल को कर्मचारियों के लिए उपयोगी बताया। रेलवे प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने भी पहल की सराहना की।
कर्मचारियों ने भ्रमण को सुखद, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव बताया। इस आयोजन के जरिए उन्हें एक ओर श्रावस्ती के महत्वपूर्ण स्थलों को देखने का अवसर मिला। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ समय बिताने आपसी संबंध मजबूत करने का मौका भी मिला।

Updated on:
25 Oct 2026, 6:01 PM IST
Published on: