सिद्धार्थनगर

SP सिद्धार्थनगर का बड़ा एक्शन, आठ थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

सिद्धार्थनगर जिले में महीने भर से लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही हैं। शुक्रवार की देर रात तो हद ही हो गई, जिले में देर रात एक घर में अज्ञात बदमाशों ने दंपति को बंधक बना कर लाखों की लूट की।
less than 1 minute read
Up news, sidharthnagar news
फोटो सोर्स: पत्रिका, थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

सिद्धार्थनगर में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ, SP डॉ. अभिषेक महाजन ने क्राइम कंट्रोल को मजबूत बनाने के लिए आठ थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

इन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

जानकारी के मुताबिक गौरव सिंह को ढेबरुआ से बांसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बांसी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को शोहरतगढ़ भेजा गया है। चुनाव सेल से राजेश कुमार को चिल्हिया का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अपराध शाखा से रविन्द्र सिंह को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रौलिया थाने से नारायण लाल श्रीवास्तव को ढेबरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चिल्हिया के थानाध्यक्ष रामदेव को त्रिलोकपुर भेजा गया है। कपिलवस्तु से बृजेश सिंह को मिश्रौलिया और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह को कपिलवस्तु का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार की रात दंपति को बंधक बना कर लाखों की लूट

बता दें कि बीते महीने भर से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस लगातार इन घटनाओं को रोकने में विफल रह रही है, वहीं सिद्धार्थनगर के ढेबरूवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ी घटना हो गई यहां तुलसीयापुर गांव में देर रात अज्ञात बदमाश एक परिवार के घर में घुस गए। बदमाशों ने दरवाजे में छेद कर अंदर से कुंडी खोली।

बदमाशों की पिटाई से गृह स्वामी के पत्नी की हालत नाजुक

घर के मालिक सूरज यादव और उनकी पत्नी को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट की। सूरज यादव की पत्नी को गंभीर चोटें आईं। बदमाश घर से जेवरात और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Updated on:
06 Sept 2025 10:22 pm
Published on:
06 Sept 2025 10:21 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई