सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में ग्रामीण खुद कर रहे हैं घरों की सुरक्षा, बोले…पुलिस सो रही है, अब उन्हें जागना पड़ेगा

सिद्धार्थनगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, दर्जनों चोरी की वारदात के बाद भी पुलिस अभी सिर्फ लकीर खींचने में मस्त है, हालत यह हो गया है कि अब ग्रामीण खुद अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं।

2 min read
फोटो सोर्स: पत्रिका, चोरी की घटनाओं से जिले में दहशत

सिद्धार्थनगर जिले में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है हालत यह है कि बीते 21 दिनों में चोरों ने दर्जनों घरों में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, लगातार चोरी की घटनाओं से जनता में दहशत फैली हुई है। पुलिस की कहा जाए तो अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है, अब ग्रामीण भी खुद ही रात में पहरेदारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कुशीनगर में RSS के सह संघ चालक के बेटे की नृशंस हत्या…हमलावरों ने आंखें फोड़ी, कान काटा, क्षेत्र में भारी तनाव

दुबारा चोरी की योजना बना रहे चोर, ग्रामीणों के शोर पर भागे

शुक्रवार की बीती रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलगड़ा गांव में कुछ चोर गांव में चोरी की योजना बना रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही शोर मच गया, पकड़े जाने के डर से सभी चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए। इस गांव में 22 अगस्त को भी बेलगड़ा गांव में चोरों ने सेंधमारी कर करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए थे। उस घटना से ही ग्रामीण आक्रोशित हैं, दुबारा फिर चोरों के रेकी से और गांव में तनाव है।

बीते 21 दिनों में दर्जन भर से अधिक हुई चोरी की घटनाएं

सिद्धार्थनगर मे 14 अगस्त को महादेवा गांव (चिल्हिया) में चार लाख के जेवरात चोरी, कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर राजा में लाखों की चोरी, इटवा क्षेत्र के चौखड़ा गांव में एक रात में 5 घरों में सेंधमारी, डुमरियागंज के मन्नीजोत और ढेबरूवा के सेवरा गांव में कई घरों में चोरी, सिर्फ तीन हफ्ते में इतनी वारदातें होना पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। अब तो जनता यह कहने लगीं है कि हर चोरी के बाद पुलिस सिर्फ औपचारिकता निभाती है। मौके पर जाकर तफ्तीश दिखाती है लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाती। गांवों में अब युवक खुद चौकीदारी कर रहे हैं, उनका कहना है कि जब पुलिस सो रही है तो उनका जागना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ : 27 लूटों को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरफ्तार, दोनों गोली लगने से घायल, जाने

Updated on:
30 Aug 2025 03:48 pm
Published on:
30 Aug 2025 03:47 pm
Also Read
View All
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की सीएम योगी ने किया तारीफ, एक मंच पर दिखीं दोनों हस्तियां…चर्चाओं का बाजार गर्म

जिस पर भरोसा की वही करने लगा ब्लैकमेल…हार कर लड़की ने वीडियो बनाते हुए खाया जहर, दो दिन बाद हुई मौत

यूपी में BJP विधायक की पहलवानों का “खतना चेक” कराने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हो रही है तीखी प्रतिक्रिया

यूपी में महिला लेखपाल खुलेआम वसूल रही है 50 से 200 रुपए, वीडियो देख अधिकारी भी हैरान

‘रोहिणी आचार्य ने पिता के लिए किडनी दी फिर भी…’ BJP सांसद बोले- उनका नहीं देश की बेटियों का अपमान हुआ है

अगली खबर