सिद्धार्थनगर

मिड-डे मील खाने से मना किया तो प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा, बोले- हाथ-पैर तोड़ दूंगा, मासूम पर बरसाई लाठियां

UP School News: परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक पर मिड-डे मील खाने से मना करने पर छात्र को बेरहमी से पीटने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगा है। छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 8:21 AM IST
up school principal beats student mid day meal refusal siddharthnagar
प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा | Image Source - Social Media 'X'

Principal beats student in siddharthnagar UP: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्र को बेरहमी से पीटने और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगा है। जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

मिड-डे मील खाने से किया इंकार

छात्र के पिता मनोज गौतम ने बीएसए को भेजी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमर गौतम इंटरवल के दौरान मिड-डे मील खाने नहीं गया। उसका कहना था कि भोजन घटिया और गुणवत्ताविहीन होता है। कई बार उसे खाने के बाद बीमार पड़ना पड़ा। इसी बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने उसे प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा।

जातिसूचक गालियां और धमकियां

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया कि प्रिंसिपल ने पिटाई के दौरान जातिसूचक गालियां दीं और धमकाया कि “पटक कर पीटूंगा, हाथ-पैर तोड़ दूंगा।” बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद हैं। अभिभावक ने कहा कि यह केवल उनके बेटे के साथ नहीं बल्कि अन्य बच्चों के साथ भी पहले हो चुका है।

शिकायत दबाने की कोशिश

छात्र के पिता ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो प्रधानाध्यापक ने उन्हें रुपयों का लालच देकर मामले को खत्म करने की बात कही। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी भी दबाव बना रहे हैं कि मामला आगे न बढ़े।

पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पूर्व में भी दो अभिभावक बच्चों की पिटाई का केस दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इससे अभिभावकों में गहरा रोष है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

बीईओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है और पूरी जांच की गई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अधिकारी अब इस पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Updated on:
4 Sep 2025, 8:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई