सीधी

अस्थि कलश यात्रा पहुंची सीधी, सोन नदी के गऊघाट में प्रवाहित की गई अटल जी की अस्थियां

अस्थि कलश में श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़े समर्थक

2 min read
Aug 26, 2018
Asthi Kalash Yatra of Atal bihari Vajpayee in sidhi

सीधी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार दोपहर 2 बजे बघवार पहुंची। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा ने हजारों पदाधिकारियों के साथ आगुवानी की। कार्यकर्ताओं ने अटल जी अमर रहे के नारे लगाए। यहां से यात्रा रामपुर नैकिन, चुरहट, बढ़ौरा होते हुए सीधी पहुंची। इसके साथ राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शरदेंदु तिवारी, सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उमरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश पयासी मौजूद रहे।

रामपुर नैकिन व चुरहट में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि दी। सीधी पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने अस्थि कलश लेकर मानस भवन में रखवाया। यहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। रामधुन व सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ अस्थिकलश यात्रा सोन नदी के गउघाट पहुंची। यहां अस्थियां विसर्जित की गई।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश का ये थानेदार शराब-कबाब के लिए आए दिन करता है झगड़ा, यहां पढ़िए वर्दी के रौब की कहानी

ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल
इस दौरान नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अनिल पटेल, लालचंद गुप्ता, ब्रजेंद्रनाथ मिश्रा, युदनाथ सिंह, उपेंद्र सिंह, इंद्रशरण सिंह, देवेंद्रनाथ चौबे, संतोष सिंह, डॉ.विक्रम सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, रामप्रसाद वैस, संजय सिंह, हीराबाई सिंह, सुनीता वर्मा, डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी, केमला प्रजापति, नीलम पांडेय, प्रियंका तिवारी, रामकुमार साहू, घनश्याम गुप्ता, पवन तिवारी, श्रवण चौबे, मुन्ना तिवारी, पुष्पराज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, मनोज तिवारी, मनोज सिंह, उमाशंकर यादव, वीरेंद्र तिवारी, धमेंद्र सिंह, रवि केशरी विश्वबंधुधर द्विवेदी, विक्रमादित्य सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, अजय चौबे, गुरुदत्त शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, संतोष जायसवाल, पुनीत शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, जीतेंद्र सिंह, राकेशरतन सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनीता तिवारी, सुनीता वर्मा, मीरा गौतम, पूनम सोनी, मोनिका श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, रामस्वरूप मिश्रा, अखिल सिंह उपस्थित थे।

चुरहट में हजारों लोगों ने दी श्रद्धाजंलि
चुरहट में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शरदेंदु तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा ने अस्थि कलश की आगुवानी की। लोगों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा, आंनद बिहारी मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी, कृष्णबहादुर सिंह, मनोज सिंह, ज्ञानेंद्र अग्रिहोत्री, संजय पांडेय, पीयूष सिंह, अनुसुइया सोनी, सूर्यभान पटेल, अंगद कुशवाहा, पुनीत त्रिपाठी, रामचंद्र पटेल, रमेश पांडेय, रामायण दुबे, अंजनी मिश्रा, मेदनी शर्मा, रामू गुप्ता, अशोक सोनी, अशोक पाल, मोनू वर्मा, राजकुमार साकेत, दुलीचंद पटेल, राकेश पटेल, राजेंद्र केवट, ज्ञानू सोनी, उमेश पटेल, रामजी कोल, राजबहोर बंसल, महेश गुप्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने दिनभर वाहनों से हटाए नियम विरुद्ध हूटर और नेम प्लेट, 50 वाहनों पर की कार्रवाई
Published on:
26 Aug 2018 02:05 pm
Also Read
View All