सीधी

रात में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, कुछ देर बाद मची चीख पुकार…

mp news: 22 साल की युवती और आरोपी युवक के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग, रात में प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी..।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
sidhi
अस्पताल में भर्ती घायल युवती। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के सीधी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की नाक काट दी और शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट पहुंचाई हैं। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पीड़ित युवती का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक और युवती एक ही समाज के हैं और आपस में रिश्तेदार भी हैं। जिनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात प्रेमी युवक युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। वो रात में ही युवती को घर से भगाकर ले जाना चाहता था लेकिन जब युवती घर से भागने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया। हमले में युवती के नाक, आंख और हाथ के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई हैं।

पुलिस हिरासत में आरोपी

सुबह जब परिजन ने युवती को खून से लथपथ हालत में देखा तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती के परिजन के मुताबिक आरोपी युवती को जबरदस्ती घर से उठाकर ले जाना चाहता था जब युवती ने इंकार किया तो उस पर हमला कर दिया। आरोपी उनकी बेटी की जान लेना चाहता था।

Updated on:
01 Jun 2025 08:15 pm
Published on:
01 Jun 2025 08:15 pm