सीधी

ड्राइविंग लाइसेंस लेने घर लौटा पति तो बीवी को प्रेमी के साथ देखा, अब हुआ ये…

mp news: लोन के कारण महिला का बैंक आना जाना होता था, बैंक में ही काम करने वाले कर्मचारी से हुआ अफेयर...।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2025, 9:14 PM IST
sidhi wife affair

mp news: मध्यप्रदेश के सीधी में एक महिला अपने बीमार बच्चे को पति की गोद में बिलखता छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी के प्रेमी के साथ भागने के बाद अब पति उसकी तलाश में पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित पति के मुताबिक बैंक में काम करने वाले कर्मचारी के साथ पत्नी का अफेयर चल रहा था वो अभी भी अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार है। बेटा बीमार है और बच्चे की देखभाल के लिए उसे पत्नी की जरूरत है।

मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना इलाके के एक गांव का है जहां रहने वाला युवक अपने मासूम बेटे को गोद में लिए पत्नी की तलाश में भटक रहा है। पीड़ित पति ड्राइवर है और उसने बताया कि बैंक से बीवी के नाम से समूह योजना के तहत 40 हजार का लोन लिया था। इसी लोन के चक्कर में पत्नी अक्सर बैंक जाया करती थी इसी दौरान पत्नी का बैंक के कर्मचारी शैलेन्द्र पटेल से अफेयर हो गया। अब बीवी उसे और बीमार बेटे को छोड़कर चली गई है और फोन कर कहा है कि वो शैलेन्द्र के साथ ही रहना चाहती है।

पीड़ित पति के मुताबिक उसे पत्नी के अफेयर के बारे में 19 जनवरी को पता चला था। उस दिन वो घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस घर पर भूल गया था और जब लाइसेंस लेने वापस आया तो घर पर बीवी और उसका प्रेमी शैलेन्द्र आपत्तिजनक हालत में मिले। तब मोहल्ले वालों से पता चला कि शैलेन्द्र उनके घर ही रह रहा था और बीवी ने उसे अपना भाई बताया था। इसके बाद पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन वो उसे किसी तरह ढूंढ लाया था। अब युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

Updated on:
8 Mar 2025, 9:14 PM IST
Published on: