
mp news: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोते की मौत का दुख दादा बर्दाश्त नहीं कर पाया और पोते की चिता में ही कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक दादा पोते से बेहद प्यार करते थे। पोते ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी जिसके बाद शुक्रवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। दादा के पोते की चिता में कूदकर खुदकुशी करने की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
मामला बहरी थाना इलाके के सिहोलिया गांव का है जहां रहने वाले अभय राज नाम के युवक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद अभय के दादा रामअवतार यादव सदमे में थे। परिजन के मुताबिक दादा पोते अभय से बेहद प्यार करते थे और उसे काफी मानते भी थे। लेकिन जब अभय ने खुदकुशी की तो दादा ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें- एमपी में हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया जुर्माना..
परिजन के मुताबिक जब वो अभय और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार कर घर लौटे तो दादा रामअवतार घर पर नहीं थे। उन्हें काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिले फिर शनिवार की सुबह अभय की चिता के पास दादा रामअवतार का शव अधजली हालत में मिला। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
8 Mar 2025, 7:20 PM IST
Published on:
8 Mar 2025, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.