सीधी

बारातियों भरा अनियंत्रित ऑटो पलटा, 12 घायल, इस तरह मची चीख-पुकार

छमता से दोगुना यात्री थे ऑटो में सवार, नौगवां से वापस लौटते समय संजय गांधी महाविद्यालय के पास हुआ हादसा
2 min read
Jul 07, 2018
Uncontrolled auto reflex in sidhi
Uncontrolled auto reflex in sidhi

सीधी। बारातियों को लेकर वापस लौट रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बताया गया कि बारात सिटी कोतवाली अंतर्गत मधुरी से नौगवां गांव ऑटो में सवार होकर जा रही थी। ऑटो में एक दर्जन से ज्यादा बराती सवार थे।

शादी की रश्म पूरी होने के बाद दूसरे दिन तेज रफ्तार ऑटो जा रहा था। संजय गांधी कॉलेज के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल-100 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में दाखिल कराया है।

ये हुए घायल
दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा बराती घायल हुए है। घायलों में बाबू कोल पिता दुलारे (40) निवासी सतनरा, गुंजन रावत पिता देवराज (10) निवासी मधुरी, अंजू रावत पिता राजेश (15) निवासी मधुरी, सकीना रावत पिता राजू (09), आंचल रावत पिता राजू (11) निवासी मधुरी, खुशी रावत पिता मुन्ना (07) निवासी मधुरी, राम रावत पिता मुन्ना (07) निवासी मधुरी, दादू लाल कोल पिता जग्यभान (32) निवासी पटेहरा, रामलाल कोल पिता सोनई (32) निवासी सतनरा कोठार, सुरेश कोल पिता अन्नू (19) निवासी कोटहा, अभिलाष रावत पिता अनिल रावत (18) निवासी मधुरी आदि घायलों में शामिल हैं।

पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं

मालूम हो कि आटो का उपयोग शहर के अलावा ज्यादा दूरी का सफर करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी लोगों के द्वारा ज्यादा दूरी तक के सफर के लिए आटो का उपयोग किया जा रहा है, अब तो बारात भी ढोने के लिए आटो का उपयोग किया जाने लगा। आटो की क्षमता चार यात्रियों की होती है, किंतु आलम यह है कि आटो मे क्षमता से तीन गुना से ज्यादा यात्रियों को जानवरो की तरह ठूंस कर भरा जाता है, जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट रही है और लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Published on:
07 Jul 2018 06:56 pm