6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CRPF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक से गांव जाते समय बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा

रघु फीलिंग पेट्रोल पंप के पास हादसा, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, साथी भी गंभीर

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Jul 07, 2018

CRPF jawan died in sidhi road accident

CRPF jawan died in sidhi road accident

सीधी। शहर से घर लौट रहे बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे रघु पेट्रोल पंप के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। बाइक पर सवार उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ऑटो से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना शहर के रघु फीलिंग पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर करीब ३ बजे की है।

ये है मामला
बताया गया कि सिटी कोतवाली अंतर्गत गाड़ा गांव निवासी नरेंद्र तिवारी पिता रामनिश्चय तिवारी 30 वर्ष सीआरपीएफ मे है, जो वर्तमान मे झारखंड मे पदस्थ था। जहां से वह पारिवारिक शादी समारोह मे सरीक होने के लिए दो दिन पहले ही घर आया हुआ था। खरीददारी करने के बाद बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते मे रघु फीलिंग पेट्रोल पंप के पास बाइक टै्रक्टर से जाकर टकरा गई।

साथी की हालत गंभीर
जिससे बाइक में सवार जवान सहित युवक सुनील तिवारी पिता हीरालाल तिवारी 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान ही सीआरपीएफ जवान नरेंद्र तिवारी की मौत हो गई, जबकि सुनील तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के द्वारा मृतक का शव परीक्षण कराने के बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इधर मासूम को सर्प ने डसा
घर में सो रहे मासूम को जहरीले सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया, बुधवार तड़के करीब 4 बजे विनय पिता उत्तम केवट (10) चारपाई में सो रहा था, तभी जहरीले सर्प ने डस लिया, चीख पुकार करने पर परिजन जगे तो उसे लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे, यहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन बुधवार शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।