सीकर

Sikar Crime: अवैध संबंधों के शक में पत्नी का किया मर्डर, लाश को फेंकने के लिए किराए पर ली कार, 2022 में किया था प्रेम विवाह

Murder In Suspicion Of Illicit Relation: सीकर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

2 min read
Mar 07, 2026
मृतका का फाइल फोटो: पत्रिका

Husband Killed Wife: सीकर जिले के पलसाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके ही पति ने दोस्त के साथ मिलकर की। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने पहले उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरिया के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति और उसके सहयोगी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान ममता कुमावत के रूप में हुई। पुलिस ने जब मृतका के पति अजय मेघवाल से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति अजय मेघवाल और उसके दोस्त दीपक शर्मा को डिटेन कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Shekhawati Crime: लव मैरिज के बाद पति ने पत्नी का किया मर्डर, लाश फेंककर हुआ फरार, 3 साल पहले भागकर की थी शादी

पुलिस थाना रानोली के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि गोरिया पुलिया के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पलसाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।

इसी दौरान 108 एंबुलेंस के चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा है और उसके गले पर कट के निशान हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अजय मेघवाल (25) निवासी परसरामपुरा, नवलगढ़ (झुंझुनूं) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

गांव से भागकर की थी शादी

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी अजय मेघवाल गांव की ही युवती ममता कुमावत (24) को घर से भगाकर ले गया था। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और जयपुर में रहने लगे। ममता एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी।

कुछ समय बाद अजय को पत्नी के अवैध संबंध होने और किसी युवक से बातचीत करने के का शक होने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। बाद में ममता ने नौकरी छोड़ दी और जयपुर में ही एक पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी, जबकि अजय मेघवाल किराए के मकान में अलग रह रहा था।

किराए की कार लेकर रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय मेघवाल ने अपने दोस्त दीपक शर्मा के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। दोनों ने जयपुर से एक कार किराए पर ली, जिसे दीपक चला रहा था। योजना के तहत ममता को कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। नशे की हालत में आने के बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को गोरिया के पास लाकर फेंक दिया। घटना के बाद दीपक शर्मा वापस जयपुर चला गया, जबकि अजय ने खुद को बचाने के लिए गले पर चाकू से हल्का कट लगाकर चोट का नाटक रचा और इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया।

मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रानोली थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: Iran-Israel war के बीच आखिर आई ये बड़ी खुशखबरी, वापस लौटी मुस्कान…

Published on:
07 Mar 2026 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर