6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: Iran-Israel war के बीच आखिर आई ये बड़ी खुशखबरी, वापस लौटी मुस्कान…

Iran-Israel war News: युद्ध की स्थिति के कारण हवाई मार्ग में बदलाव किए जा रहे हैं ताकि विमान सुरक्षित गलियारे से निकल सकें। आने वाले दिनों में अन्य खाड़ी देशों जैसे दुबई, कुवैत और कतर की फ्लाइट्स के नियमित होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

Rajasthan News: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान.इज़राइल के बीच जारी तनाव ने दुनिया भर की हवाई सेवाओं को अस्त.व्यस्त कर दिया है। इस भू.राजनीतिक अस्थिरता का सीधा असर खाड़ी देशों से भारत आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ रहा था। पिछले सात दिनों से खाड़ी देशों की अधिकांश उड़ानें रद्द होने के कारण सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे। लेकिन इसी तनाव के बीच शुक्रवार सुबह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक गुड न्यूज सामने आई। मस्कट से जयपुर के बीच सीधी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल हुई हैए जिससे यात्रियों और उनके परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि जयपुर से खाड़ी देशों की ओर जाने वाली अधिकतर उड़ान अभी भी रद्द चल रही हैं।

सलाम एयर ने भरी उड़ान, 161 यात्री पहुंचे सुरक्षित

पिछले एक हफ्ते से जारी अनिश्चितता के बाद सलाम एयर की फ्लाइट ने मस्कट से जयपुर के लिए सफल संचालन किया। यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 5.15 बजे 161 यात्रियों को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और सुरक्षित घर पहुँचने का संतोष साफ देखा जा सकता था। गौरतलब है कि ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण एयर स्पेस के इस्तेमाल को लेकर कड़े प्रतिबंध और सुरक्षा चिंताएं बनी हुई हैं। ऐसे में पिछले 7 दिनों से खाड़ी देशों से आने.जाने वाली फ्लाइट्स लगातार रद्द हो रही थीं।

जयपुर से मस्कट के लिए भी हुई रवानगी

यह केवल एक तरफा राहत नहीं थी। जयपुर पहुंचने के बाद इसी विमान ने वापस मस्कट के लिए भी उड़ान भरी। सुबह 6.15 बजे फ्लाइट जयपुर से मस्कट के लिए रवाना हुई। इससे उन यात्रियों को बड़ी मदद मिली जो काम के सिलसिले में या आपातकालीन कारणों से वापस खाड़ी देश जाना चाहते थे।

परिजनों का खत्म हुआ इंतजार

एयरपोर्ट पर अपने परिजनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए पिछले सात दिन काफी मानसिक तनाव वाले रहे। युद्ध की खबरों के बीच फ्लाइट्स का रद्द होना चिंता बढ़ा रहा था। एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री के परिजन ने बताया कि हमें लग रहा था कि शायद अभी कुछ और दिन फ्लाइट्स शुरू नहीं होंगी, लेकिन सलाम एयर के संचालन से बड़ी राहत मिली है।

अभी भी बनी हुई है सतर्कता

हालांकि एक फ्लाइट का संचालन शुरू होना सकारात्मक संकेत है, लेकिन नागरिक उड्डयन विभाग और एयरलाइंस अभी भी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। युद्ध की स्थिति के कारण हवाई मार्ग में बदलाव किए जा रहे हैं ताकि विमान सुरक्षित गलियारे से निकल सकें। आने वाले दिनों में अन्य खाड़ी देशों जैसे दुबई, कुवैत और कतर की फ्लाइट्स के नियमित होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग