सीकर

Weather Alert: 48 घंटों तक बेहाल करेगा मौसम, 3 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

सीकर में उत्तरी हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है और फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Dec 03, 2025
Cold wave, cold wave alert, IMD cold wave alert, cold wave alert in Sikar, cold wave alert in Churu, cold wave alert in Jhunjhunu, IMD alert, weather, weather in my village, winter alert, weather alert, IMD weather alert, शीतलहर, शीतलहर अलर्ट, आईएमडी शीतलहर अलर्ट, सीकर में शीतलहर अलर्ट, चूरू में शीतलहर अलर्ट, झुंझुनूं में शीतलहर अलर्ट, आईएमडी अलर्ट, मौसम, मेरे गांव का मौसम, सर्दी अलर्ट, वेदर अलर्ट, आईएमडी वेदर अलर्ट
फाइल फोटो- पत्रिका

Cold Wave Alert सीकर। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

सीकर में सुबह तेज सर्दी

उत्तरी हवाएं चलने से सीकर में सुबह तेज सर्दी रही। ओस गिरने के साथ कई स्थानों पर कोहरा छाया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। दिन में धूप निकलने और हवाओं की रफ्तार कम होने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्दी फिर बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री, जबकि सीकर में अधिकतम 24.5 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया।

यह वीडियो भी देखें

हल्का कोहरा छाया

फतेहपुर में सुबह बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच सकता है।

Updated on:
03 Dec 2025 08:22 pm
Published on:
03 Dec 2025 07:51 pm