सीकर

VIDEO: 8 श्रद्धालुओं की मौत का जिम्मेदार कौन ? हादसे में बाल-बाल बचे अंकुश ने बताया आंखों देखा हाल

Road Accident in Sikar Rajasthan : रींगस खाटू मार्ग पर बीती रात संतोषपुरा व चौमूं पुरोहितान गांव के बीच सडक़ हादसे में बाल-बाल बचे अलीगढ़ निवासी अंकुश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खाटूश्यामजी ( Khatushyamji Temple ) दर्शन करने पहुंचे थे।
2 min read
Nov 14, 2019
VIDEO: 8 श्रद्धालुओं की मौत का जिम्मेदार कौन ? हादसे में बाल-बाल बचे अंकुश ने बताया आंखों देखा हाल
VIDEO: 8 श्रद्धालुओं की मौत का जिम्मेदार कौन ? हादसे में बाल-बाल बचे अंकुश ने बताया आंखों देखा हाल

सीकर।
Road accident in Sikar Rajasthan : रींगस खाटू मार्ग पर बीती रात संतोषपुरा व चौमूं पुरोहितान गांव के बीच सडक़ हादसे में बाल-बाल बचे अलीगढ़ निवासी अंकुश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खाटूश्यामजी ( khatushyamji Temple ) दर्शन करने पहुंचे थे। सभी ने बाबा श्याम ( Baba Shyam ) के जयकारों के बीच मंदिर में दर्शन कर वापस रवानगी ली। जीप में अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए। मैं जीप में चालक के पास वाली सीट पर बैठा था। चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। उसे मैंने धीरे चलाने के लिए बोला मगर वह नहीं माना। वह गाड़ी स्पीड में चलाए जा रहा था। उसे फिर से बोला फिर भी वह नहीं माना। चौमूं पुरोहितान से आगे चलते ही उसने एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक किया और सामने से आ रही बस ( Bus Jeep Collision at Sikar Rajasthan ) से जा भिड़ा। तेज धमाके के साथ ही आंखों के सामने अंधेरा छा गया। हादसे के बाद हम गाड़ी मैं ही फंसे रह गए। लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हमारे अन्य साथी नजर नहीं आ रहे थे।

हादसे में घायल घायल दिल्ली के दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपने साथी त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, अरविंद चौधरी व एक अन्य साथी के साथ जीप में पीछे की ओर बैठे थे। खाटू से कुछ दूरी पर चलते ही तेज धमाका हुआ। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद आंख खुली तो हम बाहर गिरे पड़े थे। सभी को खाटू लाया गया। मेरे साथियों को जयपुर रैफर कर दिया गया।

Read More :

Published on:
14 Nov 2019 03:48 pm