सीकर

Indian Railways: खाटूधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, निर्जला एकादशी पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

निर्जला एकादशी पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन और अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
2 min read
Jun 24, 2026
special trains run on Nirjala Ekadashi
निर्जला एकादशी पर खाटूधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें। पत्रिका फाइल फोटो

सीकर। निर्जला एकादशी पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन और अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार विशेष रेलगाड़ी के संचालन से नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा। रींगस रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 50 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालन के साथ ही रेवाडी-रींगस-रेवाडी 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि मे बढ़ाई गई है।

ये रहेगी ट्रेन

गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल ट्रेन रेवाडी से 26 जून को (01 ट्रिप) एवं रींगस से 27 जून को (01 ट्रिप) लगाएगी। गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल ट्रेन में रेवाडी से 24, 26, 29 जून तीन ट्रिप लगाएगी। गाडी संख्या 04737, भिवानी-ढेहर का बालाजी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक चार ट्रिप) भिवानी से 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

गाडी संख्या 04738, ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 से 28 जून तक चार चक्कर लगाएगी। ढेहर का बालाजी से 10.25 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भिवानी पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, निजामपुर, रेवाडी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी व दो गार्ड के डिब्बे सहित 12 कोच होंगे।

इधर, जोधपुर से चेन्नई के लिए समर स्पेशल ट्रेन 27 से

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जोधपुर और चेन्नई के बीच साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 जून से शुरू होकर पांच फेरे लगाएगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 प्रत्येक शनिवार रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04816 प्रत्येक मंगलवार शाम 5.15 बजे चेन्नई से चलकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, जयपुर, सवाई माधोपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा सहित 29 स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Published on:
24 Jun 2026 09:13 am