सीकर

Good News: सीकर से भोपाल होते हुए तेलंगाना तक चलेगी बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन, जानें किस रूट पर कितने मिनट का होगा ठहराव

Bkn Kcg Spl Train Schedule & Route Details: ट्रेन में एक सैकेंड एसी, सात थर्ड एसी, दो सैकंड कम थर्ड एसी, आठ सैकंड स्लीपर, दो जनरल व दो गार्ड सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2025, 10:25 AM IST
Feature image

Indian Railways: सीकर जिला अब तेलंगाना से भी सीधा जुड़ेगा। दरअसल, रेलवे ने सीकर होते हुए बीकानेर से काचीगुडा ट्रेन चलाना तय किया है। जो मंगलवार से हर सप्ताह चलेगी। रेलवे के मुताबिक ये ट्रेन मंगलवार को बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 6:05 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7.40 पर काचीगुडा पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में ये ट्रेन काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9.20 पर सीकर स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक सैकेंड एसी, सात थर्ड एसी, दो सैकंड कम थर्ड एसी, आठ सैकंड स्लीपर, दो जनरल व दो गार्ड सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

इस रूट से गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन बीकानेर से रवाना होेकर श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा सवाई माधोपुर, कोटा, मध्यप्रदेश में नागदा, भोपाल, महाराष्ट्र के मललकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बासमत, पूर्णा, हुज़ूर साहिब नांदेड़, मुदखेड,धर्माबाद तथा तेलंगाना के बसर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी व मल्काजगिरि होते हुए काचीगुडा तक का सफर तय करेगी।

Updated on:
6 Jan 2025, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav Results: पत्नी और दोनों बेटे हारे चुनाव, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अपने ही गढ़ में करारा झटका | Sikar News

Sikar Panchayat Results 2026: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा झटका, पत्नी हारीं; अजीतगढ़ में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे हारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू जीती; जानें अपडेट 

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

बाबा श्याम के जन्मदिन से पहले भक्तों को बड़ी सौगात: सुंदरपुरा के बाद अब बधाल स्टेशन होगा विकसित, भूमि अधिग्रहण शुरू