तालेड़ा थाना के एएसआई देशराज गुर्जर ने बताया कि कोटा स्टेशन क्षेत्र की जेपी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कटारिया (24), सरस्वती कॉलोनी निवासी दिव्यांशु मीणा (22), अमन शर्मा और शाहनवाज शनिवार रात को तालेड़ा में रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वे वापस कोटा की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रैवलर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।