फायरिंग के फोटो व वीडियो सामने आए हैं, इसमें आरोपी बन्दूक और पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बयाना के एडिशनल एसपी हरीराम कुमावत ने बताया कि रविवार दोपहर 3.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बयाना शहर के रिलायन्स पेट्रोल पम्प के आगे फायरिंग की घटना हुई है।