सीकर

राजस्थान के इस गांव में अगर किसी की मौत हो जाए तो शव को दफनाना पड़ता है कचरे के ढेर में, वजह बेहद चौंका देने वाली

राजस्थान के सीकर जिले के पाटन गांव में किसी की मौत के बाद समाज के लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 8:48 PM IST
Government did not allot land for Cemetery in patan sikar

सीकर/पाटन.

राजस्थान के सीकर जिले के पाटन गांव में किसी की मौत के बाद समाज के लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कब्रिस्तान के लिए सरकार ने भूमि आवंटन नहीं की। ऐसे में जब किसी की मौत होती है तो उसके शव को गंदगी व कचरे के ढ़ेर में दफनाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार इलाके के हसामपुर गांव में गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर में लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। हसामपुर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपखंड अधिकारी जेपी गौड़ से कब्रिस्तान नहीं होने की बात कहते हुए जमीन आवंटित करने की मांग की। समुदाय के लोगों ने ज्ञापन में लिखा कि हसामपुर में काफी संख्या में मुस्लिम आबादी है पर यहां कब्रिस्तान के लिए सरकार द्वारा भूमि आवंटित नहीं की गई है। किसी की मौत हो जाने पर शव को गंदगी व कचरे के बीच दफनाना पड़ता है जिससे पूरे समाज को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। कई बार तो स्थिति यहां तक आ जाती है जब कब्र खोदते समय पहले की कब्र सामने आ जाती है।

Read More :

एसडीएम ने यथासंभव कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती, आबादी क्षेत्र में नीचे लटक रहे बिजली के तारों, निगम द्वारा निर्धारित समय में खराब ट्रांसफ ार्मर को नहीं बदले जाने की शिकायत की। शिविर में उपखंड अधिकारी जेपी गौड,नायब तहसीलदार सत्यवीर यादव, विकास अधिकारी सुशीला, पंचायत समिति प्रधान संतोष गुर्जर व हसामपुर सरपंच विजेंद्र सिंह तंवर समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Read More :

Published on: