जिले में लू व तापघात के असर को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है। चिकित्सा संस्थानों में लू व तापघात के मरीजों के लिए दो से चार बैड और आपातकालीन दवाओं के किट हर समय उपलब्ध रखेंगे। वार्डों का तापमान बनाए रखने के लिए कूलर, पंखे और मरीज और उनके परिजनों के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बिना मुख्यालय की स्वीकृति के चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी अवकाश पर रोक लगा दी गई है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को लू व तापघात से बचने और लक्षणों की जानकारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। नजाएगी। चिकित्सा विभाग ने जिले में सभी संस्थानों में लू व तापघात से बचने के लिए दवाएं पहुंचा दी है।