सीकर

Sikar Weather Update : हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी से बदला मौसम, माउंट आबू से भी सर्द रहा सीकर, अब बढ़ेगी ठंड

Sikar Weather Update : सीकर। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी और नए मौसम तंत्र के असर से चौबीस घंटे में अंचल का मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में माउंट आबू की तुलना में भी फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 7:07 PM IST
himalayan snowfall weather changes sikar was even colder than mount abu
Sikar Weather Update : सीकर. सोमवार सुबह से ही शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। फोटो जीएल सैनी, ड्रोन सहयोग अनिल कुमार।

Sikar Weather Update : सीकर। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी और नए मौसम तंत्र के असर से चौबीस घंटे में अंचल का मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में माउंट आबू की तुलना में भी फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार वातावरण शुष्क रहने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। मध्यरात्रि से सर्द हवाएं चलने के कारण सोमवार सुबह तेज सर्दी रही। सुबह कई स्थानों पर हल्का कोहरा छाया। वाहनों पर ओस की बूंदे जमी नजर आई। राजमार्गों पर लाइट जलाकर वाहन चलने पड़े। सुबह आठ बजे तक गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। सड़क किनारे चौपाल रोशन हो गए। सूर्योदय के बाद भी सर्दी रही। हवा में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में भी करीब छह डिग्री की गिरावट आई। दिनभर वातावरण में धुंध छाई जा रही। शाम होते ही सर्दी ने शिकंजा कस लिया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार अलसुबह अंचल के कई इलाकों में हुई बारिश

वहीं सीकर जिले में रविवार को मौसम ने नई करवट ली थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार शाम से छाए बादल रविवार को अलसुबह ही अंचल के कई इलाकों में बरस पड़े। सीकर शहर से लेकर लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी तक कई इलाकों में इस दौरान करीब पौन घंटे तक हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई। हालांकि इसके बाद धूप खिल उठी। पर अचानक हुई बारिश से शाम को सर्दी में बढ़त महसूस हुई। हालांकि बादलों की वजह से इससे पहले फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 17.4 डिग्री और अधिकमत पारा 5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी सहित 33.5 डिग्री दर्ज हुआ।

तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का बढ़ेगा असर - मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम फिर साफ हो जाएगा। हालांकि शेखावाटी सहित आस-पास के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाके शुष्क ही रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा।

आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के आंशिक प्रभाव से आगामी तीन-चार दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
16 Nov 2026, 7:07 PM IST
Published on: