सीकर

श्याम दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालु को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, सामने आया Video

बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर तक उछलकर जा गिरे।
less than 1 minute read
• •
Aug 08, 2025
Khatushyamji road accident
फोटो पत्रिका

खाटूश्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर तक उछलकर जा गिरे। दोनों को मामूली चोटें आई है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से आए श्रद्धालु अंशुल और श्रीधर शुक्रवार सुबह खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। सुबह करीब 11:15 बजे दोनों श्रद्धालु रींगस रोड पर बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों श्रद्धालु सड़क पर दूर तक उछलकर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को तत्काल खाटू के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

कब जागेगी सरकार?

यह कोई पहला हादसा नहीं है। खाटू-रींगस मार्ग पर अब-तक दर्जनों श्रद्धालु घायल हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी सरकार और प्रशासन की उदासीनता जारी है। इस मार्ग को फोरलेन करने की मांग वर्षों से लंबित है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू किया गया पदयात्रा मार्ग कुछ ही दूरी तक बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया। मार्ग पर लाइट की व्यवस्था का अभाव है, जिससे रात में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालु जान जोखिम में डालते हैं।

Updated on:
08 Aug 2025 04:03 pm
Published on:
08 Aug 2025 04:03 pm