कार में सवार मनीष, अमिता, तिलका जैन, सोनिया जैन गम्भीर घायल हो गए जबकि चिराग गर्ग की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया,जबकि मनीष गर्ग, तिलका जैन व सोनिया को अजमेर रैफर कर दिया। अमिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।