जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में आए हुए श्रीगंगानगर के रहने वाले हिमांशु (16), नरेंद्र (22) व संजय (18) अपने रिश्तेदारों की बाइक लेकर खाटूश्यामजी दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। पलसाना के पास रास्ता भटककर खंडेला रोड की बजाय अभयपुरा रोड पर चले गए।