सीकर

घर पर अकेले प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया, परिजनों ने देखा तो कमरे में इस हाल में मिले दोनों

सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पीपली नगर में मंगलवार दोपहर को प्रेमीयुगल ( Love couple ) ने सल्फास खा लिया। दोनों ही युवक ( Love Couple Try to Suicide in Sikar ) के कमरे में बेहोशी की अवस्था में मिले। दोनों को गंभीर अवस्था में एसके अस्पताल में लेकर आए।

less than 1 minute read
Jan 22, 2020
घर पर अकेले प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया, फिर परिजनों ने देखा तो कमरे में इस हाल में मिले दोनों

सीकर.
सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पीपली नगर में मंगलवार दोपहर को प्रेमीयुगल ( Love couple ) ने सल्फास खा लिया। दोनों ही युवक ( Love Couple Try to Suicide in Sikar ) के कमरे में बेहोशी की अवस्था में मिले। दोनों को गंभीर अवस्था में एसके अस्पताल में लेकर आए।

दोनों की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस जांच के लिए पहुंची। एएसआई प्रभुसिंह ने बताया कि किशन सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी पीपलीनगर चैनपुरा दादिया व वर्षा पुत्री रतनलाल निवासी पीपली नगर चैनपुरा दादिया है। दोनों युवक-युवती आसपास ही रहते है। मंगलवार दोपहर को किशन के मकान में कोई नहीं था। तब उसने युवती को घर में बुला लिया। दोनों ने कमरे में ही सल्फास खा लिया। कुछ देर के बाद युवक की दादी आई तो उसने दोनों को कमरे में बेहोश पड़े देखा। उसने तुरंत पड़ोस के लोगों को बुलाया। इसके बाद दोनों को एसके अस्पताल में लेकर पहुंचे।

प्रेमिका को कमरे पर बुलाया
पुलिस के अनुसार प्रेमी किशन सिंह घर पर अकेला ही था। उसने पहले प्रेमिका वर्षा को घर पर बुलाया। उसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। जिससे वह अचेत अवस्था में चले गए। इसी दौरान युवक की दादी ने कमरे में देखा तो दोनों बेहोश थे। दोनों का गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।

Published on:
22 Jan 2020 11:44 am
Also Read
View All