सीकर

प्रेेमी-प्रेमिका को इस हाल में देख चौंक गया पूरा गांव, सब तरफ होती रही इसी Love Story की चर्चा

LOVE STORY JHUNJHUNU : नवलगढ़ थाना इलाके के कुमास खीचड़ान गांव के कब्रिस्तान के सामने सोमवार को प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 10:46 PM IST
Jhunjhunu Love story

झुंझुनूं.

नवलगढ़ थाना इलाके के कुमास खीचड़ान गांव के कब्रिस्तान के सामने सोमवार को प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव यहां अस्पताल के मुर्दाघर में रखे हैं, जहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

नवलगढ़ थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह देगड़ा ने बताया कि कुमास स्थित कब्रिस्तान के पास कैर के पेड़ के नीचे गांव की पूजा मेघवाल (18) व अजीत सिंह (26) ने जहर खा लिया। लोगों ने इन्हें अचेत अवस्था में देखकर इसकी सूचना इनके परिजनों को दी। युवती के परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद में राजकीय बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया। युवक के परिजन भी गंभीर हालत में इलाज के लिए बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया।लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे प्रेम संबंध का मामला मान रही है।

दो दिन पहले आया था युवक
थानाधिकारी ने बताया कि युवक गुडगांव स्थित एक कम्पनी में सिक्योरिटी का काम करता था। दो दिन पहले गांव लौटा था। सुबह बैग लेकर वापस गुडगांव जाने की कहकर निकला था। युवती नवलगढ़ स्थित कॉलेज की छात्रा थी।

पुराना था प्रेम प्रंसग

पुलिस को पता चला है कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसकी जानकारी लगने पर दोनों के परिजनों ने मोबाइल के अलावा मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी थी। घरवालों के दबाव के चलते युवक गुडगांव चला गया था।

Published on: