सीकर

Sikar: शादी का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से बलात्कार, सोशल मीडिया पर बने थे दोस्त, पहले से शादीशुदा था युवक

Sikar Crime News: सीकर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सोशल मीडिया के जरिए युवती के संपर्क में आया और शादी का भरोसा दिलाकर कई बार उसका रेप किया।
2 min read
Apr 06, 2026
rajasthan police
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Sikar Rape Case: सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी वाली 22 साल की युवती के साथ शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए सीकर जिले में आई थी। यहां रहने के दौरान ही उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। आरोपी युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होना शुरू हुई।

आरोपी युवक ने युवती को कहा कि वह उसे पसंद करता है, शादी करना चाहता है। ऐसे में युवती आरोपी युवक की बातों में आ गई। आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ युवती के साथ कई बार बलात्कार किया। जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी टालमटोल करता रहा।

युवती ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला कि आरोपी युवक तो पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने ने इस बारे में युवक से बात की तो उसने युवती को कहा कि रेप के बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर देगा।

सीकर से 2 युवतियां घर हुई गायब

सीकर जिले में 19 साल की युवती के लापता हो गई है। युवती रात के समय परिवार के साथ सोई थी। परिवार के लोग सुबह जागे तो उन्हें युवती नहीं मिली। युवती के बड़े भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 2 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सोए हुए थे।

रात 12 बजे तक परिवार के सभी लोग सो चुके थे। सुबह जब उठे तो देखा कि 19 साल की बहन घर पर नहीं थी। परिवार के सदस्याें ने सोचा कि युवती वॉशरूम गई होगी। लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी जब युवती नहीं लौटी तो परिवार न बाथरूम चैक किया लेकिन वहां युवती नहीं मिली।

उनकी बहन का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं जिले में एक 18 साल की युवती के भी लापता होने की एमपीआर दर्ज हुई है। युवती रात के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इस मामले में भी पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Updated on:
06 Apr 2026 09:44 am
Published on:
06 Apr 2026 09:42 am