सीकर

Sikar Suicide: ढाई साल के बेटे के सामने मां ने किया सुसाइड, 4 साल पहले हुई थी शादी, महाराष्ट्र में काम करता है पति

Married Woman Died Under Suspicious Circumstances: मृतका का पति अमित महाराष्ट्र में टाइल लगाने का काम करता है। हंषा का एक ढाई साल का बेटा रौनक है।

2 min read
Oct 04, 2025
मृतक महिला की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan News: मऊ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मऊ निवासी 25 वर्षीय हंषा देवी पत्नी अमित नायक के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि हंषा ने गुरुवार दोपहर अपने कमरे में आत्महत्या की है।

पुलिस शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर आई जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के जेठ मनोज नायक ने बताया कि गुरुवार दोपहर वे नीचे के कमरे में थे। परिवार की महिलाओं ने बच्चे की रोने की आवाज सुन देखा तो हंषा के कमरे का दरवाजा बंद था और अंदर से उसके ढाई साल के बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।

ये भी पढ़ें

‘ऐसा नहीं कर सकता मेरा बेटा…’, दिल्ली के स्टूडेंट ने कोटा में किया सुसाइड, फूट-फूटकर रोते रहे पिता, चुप कराने वालों के भी आए आंसू, देखें VIDEO

खिड़की से देखा तो हंषा फंदे से लटकी दिखी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद पीहर पक्ष और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर श्रीमाधोपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

मृतका का पति अमित महाराष्ट्र में टाइल लगाने का काम करता है। हंषा का एक ढाई साल का बेटा रौनक है। मृतका के भाई मंगलचंद नायक ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हंषा की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखा है कि उनकी बहन हंषा की शादी 22 नवंबर 2021 को मऊ निवासी अमित पुत्र फूलचंद नायक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगे थे।

मंगलचंद का आरोप है कि दहेज न देने पर पति अमित, सास विमला, ससुर फूलचंद, जेठ मनोज, कृष्ण, नितेश और जेठानी जावत्री, इंद्रा व मनीषा ने आपराधिक षडयंत्र रचकर गुरुवार को हंषा की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो हंषा का शव आंगन में पड़ा था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Kota: रुला देगा TV के बाल कलाकार की अंतिम विदाई का दृश्य, एक साथ मुक्तिधाम पहुंची 2 बेटों की अर्थी
Published on:
04 Oct 2025 11:21 am
Also Read
View All