सीकर

Rajasthan News : मंत्री झाबर सिंह खर्रा के ‘समधी’ बनेंगे MLA कुलदीप धनखड़, शादी का कार्ड और एक VIDEO VIRAL

राजस्थान की सियासत के दो दिग्गज जाट परिवार अब एक नए रिश्ते की डोर में बँधने जा रहे हैं। सूबे के कद्दावर नेता और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ जल्द ही समधी बनने जा रहे हैं।

2 min read
Apr 04, 2026
jhabar singh and kuldeep dhankhar

राजस्थान में एक और 'चर्चित' शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विराटनगर से भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ के परिवारों के बीच यह वैवाहिक गठबंधन होने जा रहा है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना और विधायक कुलदीप धनखड़ के सुपुत्र अनुज, आगामी 21 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस शादी को लेकर न केवल शेखावाटी बल्कि जयपुर ग्रामीण के राजनीतिक हल्कों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : ‘अटकाना और लटकाना ही BJP की नीति’, जानें किस प्रोजेक्ट के ठप होने पर बिफरे अशोक गहलोत?

ग्राम भारणी में सजेगा मंडप

शादी का मुख्य समारोह मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पैतृक गांव भारणी (श्रीमाधोपुर) में आयोजित होगा। खर्रा का मूल निवास स्थान होने के कारण इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट के कई मंत्रियों और प्रदेश के दिग्गजों के पहुँचने की उम्मीद है। भारणी गांव में इस 'वीआईपी' शादी के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खाका अभी से तैयार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शादी की औपचारिकताओं के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में होने वाले समधी यानी झाबर सिंह खर्रा और कुलदीप धनखड़ एक राजस्थानी गाने पर बेहद सादगी और खुशी के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। राजनीति की व्यस्तता से दूर दोनों नेताओं का यह दोस्ताना और पारिवारिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ये देखें वायरल वीडियो

भाजपा के दो 'मजबूत स्तंभों' का मिलन

यह शादी केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि दो बड़े वोट बैंक और राजनीतिक क्षेत्रों का जुड़ाव भी है:

  • झाबर सिंह खर्रा: श्रीमाधोपुर से विधायक और यूडीएच मंत्री के रूप में वे शेखावाटी की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। वे पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरलाल सिंह खर्रा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • कुलदीप धनखड़: विराटनगर (जयपुर ग्रामीण) से विधायक और क्षेत्र के प्रभावशाली जाट नेता हैं। उनका सांगठनिक कौशल और क्षेत्रीय पकड़ पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है।

शादी का कार्ड हो रहा वायरल 

PIC: शादी का कार्ड हो रहा वायरल 

रिश्तों की नई 'सियासी' बिसात

जानकारों का मानना है कि इस वैवाहिक रिश्ते से शेखावाटी और जयपुर ग्रामीण के बीच भाजपा का नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा। राजस्थान की राजनीति में पारिवारिक रिश्तों का हमेशा से बड़ा महत्व रहा है, और खर्रा-धनकड़ परिवार का यह गठबंधन आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

21 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

जैसे-जैसे 21 अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है, श्रीमाधोपुर के भारणी गांव में रौनक बढ़ती जा रही है। राजस्थान के ग्रामीण अंचल की सादगी और राजनीति के रसूख का यह अद्भुत संगम इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan BJP : 76 ‘सिपहसालारों’ की नई ST मोर्चा टीम घोषित, जानें किसे-क्या मिली ज़िम्मेदारी?   

Updated on:
04 Apr 2026 02:42 pm
Published on:
04 Apr 2026 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर