सीकर

Rajasthan NCS Report: रोजगार की चाह महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा, ट्रांसजेंडर भी आ रहे आगे, 64 की उम्र में भी लोग ढूंढ रहे काम

NCS Report: राजस्थान में लैंगिक भेदभाव मिटाने के प्रयासों के सुखद परिणाम सामने आए हैं। साल 2025 की नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आत्मनिर्भर बनने की चाह महिलाओं में पुरुषों से अधिक देखी गई है।

2 min read
Mar 15, 2026
Rajasthan NCS Report (Patrika Network Photo)

Rajasthan NCS Report: सीकर: देश में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के प्रयासों के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। महिला शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का ही असर है कि बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल (एनसीएस) पर रोजगार के लिए पंजीयन करवाने वाली महिलाओं के आंकड़े यह बताते हैं कि उनमें आत्मनिर्भर बनने की चाह बढ़ी है। बीते साल राजस्थान की 1.79 फीसदी महिलाओं ने रोजगार के लिए पुरुषों से ज्यादा संख्या में पंजीयन कराया है।

ये भी पढ़ें

Richest IAS of Rajasthan : भजनलाल सरकार के ‘सबसे रईस’ IAS अफसरों की लिस्ट आई सामने, जानिए 20 करोड़ की संपत्ति के साथ कौन सबसे अमीर?

गत दिनों जारी हुई साल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के 21,03,175 पुरुषों ने नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर रोजगार के लिए पंजीयन कराया। जबकि 24,18,505 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जो पुरुषों के मुकाबले 1.79 फीसदी अधिक है। प्रदेश के सर्वाधिक 13 लाख 9 हजार 895 स्नातक युवाओं ने एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन करवाया।

एनसीएस पोर्टल पर 2025 में हुए पंजीयन

लिंगदेश (पंजीयन)राजस्थान (पंजीयन)प्रतिशत
पुरुष3,25,32,53521,03,1756.46%
महिलाएं2,93,13,46824,18,5058.25%
ट्रांसजेंडर9,2245155.58%

क्या है एनसीएस?

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (एनसीएस) श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से संचालित भारत सरकार की वेबसाइट है, जो नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को एक साथ लाती है। वर्ष 2015 में शुरू किया गया यह पोर्टल मुफ्त पंजीकरण, करियर काउंसलिंग, कौशल विकास कोर्स, ऑनलाइन/ऑफलाइन जॉब फेयर और निजी व सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

ट्रांसजेंडर: देश का 5.58% पंजीयन राजस्थान से

देश के ट्रांसजेंडर समुदाय में भी शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। देशभर में कुल 9,224 ट्रांसजेंडर ने एनसीएस पर रोजगार के लिए पंजीयन कराया है, जिनमें से 515 यानी 5.58 फीसदी पंजीयन राजस्थान से किए गए हैं।

रिटायरमेंट की उम्र में भी रोजगार की आस

इसे पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ ही कहा जाएगा कि देश में बड़ी तादाद में लोग उस उम्र में रोजगार की आस लिए बैठे हैं, जिस उम्र में आमतौर पर रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू हो जाती है।

देशभर में 55 से 64 आयु वर्ग के 17,37,735 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन कराया है। इनमें 82,923 राजस्थान से हैं। जबकि पूरे देश में 64 वर्ष से अधिक आयु वाले 1,89,468 बुजुर्ग भी रोजगार की उम्मीद में हैं। इनमें राजस्थान के 5,391 वृद्ध शामिल हैं।

राजस्थान में स्नातक के बाद रोजगार की तलाश

एनसीएस की रिपोर्ट में यह तथ्य भी उभरकर सामने आया है कि देश में ज्यादातर युवा 12वीं पास करने के बाद ही नौकरी की तलाश शुरू कर देते हैं। देशभर में पिछले साल नौकरी के लिए आवेदन करने वालों में एक करोड़ 37 लाख 32 हजार 638 युवा सिर्फ 12वीं पास शामिल थे। हालांकि, राजस्थान के संदर्भ में बात करें तो यहां स्नातक के बाद सर्वाधिक युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर : राजस्थान के Ex-MLA कोकीन टेस्ट में ‘पॉजिटिव’! दिल्ली-तेलंगाना के नेताओं के साथ पकड़े जाने की सूचना, जानें पूरा मामला 

Updated on:
15 Mar 2026 04:35 pm
Published on:
15 Mar 2026 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर