सीकर

Good News : रोडवेज को 22 नई बसों की सौगात, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Rajasthan Roadways New Buses : राजस्थान रोडवेज से सफर करने वाले अंचल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सीकर रोडवेज डिपो को प्रदेश स्तर से इस माह में 22 नई बसें मिलेंगी।

2 min read
Apr 08, 2026
राजस्थान रोडवेज। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Roadways New Buses : सीकर। राजस्थान रोडवेज से सफर करने वाले अंचल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सीकर रोडवेज डिपो को प्रदेश स्तर से इस माह में 22 नई बसें मिलेंगी। इनमे से 10 बसें निगम की होंगी, जबकि 12 बसें अनुबंधित आधार पर शामिल की जाएंगी। नई बसों के जुड़ने से रोडवेज का बेड़ा मजबूत होगा व संचालन किलोमीटर में भी इजाफा होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।

अच्छी बात है कि रोडवेज के बेड़े 22 नई बसों के शामिल होने से लंबी दूरी के कई प्रमुख मार्गों पर नई सेवाएं शुरू की जाएंगी। नए बसों के आवंटन के साथ ही डिपो स्तर पर नए मार्गों की तलाश की जा रही है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के आने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सीकर डिपो की संचालन क्षमता भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways : खुशखबर, उदयपुर, दाहोद व अहमदाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारंभ, डूंगरपुर की जनता को मिली राहत

ये होगा फायदा

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसों के मिलने से बंद पड़े निगम के कई रूट दोबारा शुरू होंगे। इससे यात्रियों को लम्बी दूरी के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। वहीं कई रूट पर बसों की फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को घंटों तक दूसरी बस आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

वहीं डिपो में भीड़भाड़ में कमी आएगी और सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। समय पर बस संचालन से यात्रियों को समय की बचत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे खर्च में राहत मिलेगी।

काफी फायदा होगा

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन ने सीकर आगार को 22 नई बसें देने की मंजूरी दी है। जल्दी ये बसें आ जाएगी और इनको शुरू कर दिया जाएगा।

इससे यात्रियों खासकर लंबी दूरी पर चलने वाले लोगों को फायदा होगा। नई बसों से रोजाना तय होने वाले किलोमीटर में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद है।

दीपक कुमावत, प्रबंधक राजस्थान रोडवेज सीकर

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways: सफर होगा आसान, राजस्थान के इस जिले को मिली 12 नई बस, अब 46 रूटों पर दौड़ेंगी 47 बसें

Published on:
08 Apr 2026 03:35 pm
Also Read
View All