
सीकर.
रीट परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम दिनों में तैयारी के टिप्स देने के लिए प्रदेशभर के एक्सपर्ट शिक्षकों का इन दिनों सीकर में मेला लगा हुआ है। रेलवे सामुदायिक भवन में जाट विकास समिति लक्ष्मणगढ़, जाट समाज शैक्षिक प्रकोष्ठ, सर्व समाज व स्व-धर्मा: शिक्षांजलि मिशन की ओर से आयोजित निशुल्क क्लासेज का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन अभ्यर्थियों की भीड लगी रही।
Read More :
शिक्षांजलि क्लास संयोजक डॉ. आनंद रूहेला ने बताया कि सात दिवसीय निशुल्क क्लासेज का समय प्रतिदिन सुबह आठ से शाम छह बजे तक रहेगा। रविवार को उद्घाटन सत्र में नथमल ढाका, नागेन्द्र कुमार झा, आचार्य शिवपूजन शर्मा, रमेश शर्मा व संजय भंवरिया ने विद्यार्थियों को विषय के साथ परीक्षा में सफलता के टिप्स बताए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा से बढ़ा कोई दान नहीं है। गरीब व जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह मुहिम शुरू की है। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी यह मुहिम लगातार नए प्रयोगों के साथ जारी रहेगी। निशुल्क क्लासेज के लिए प्रदेश के 30 से अधिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है।
Read More :
तनाव के बजाय विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान
निशुल्क क्लासेज में एक्सपर्ट ने अभ्यर्थियों को तनाव भगाने के टिप्स दिए। एक्सपर्ट डॉ. आनंद रुहेला व रमेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए सबसे पहले तनाव को दूर करना होगा। इस दौरान एक्सपर्ट ने दावा कि प्रत्येक दिन रीट के दोनों लेवलों की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को टॉपिक दोहराने में भी काफी मदद मिलेगी।
Read More :