दिनभर चुनावी शोरगुल। एक-एक वोट के लिए जोडतोड और हूटिंग। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को सुभाष चौक स्थित गढ़ में हुए श्री अग्रवाल समाज प्रन्यास के चुनाव में देखने को मिले। चुनाव के कारण गढ़ परिसर में दिनभर समाज के लोगों का मेला लगा रहा। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चुनाव परिणाम जारी किया गया। इस दौरान अपने प्रत्याशियों के विजयी रहने पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। चुनाव समिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल व विजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव में 15 सदस्यीय ट्रस्टियों में प्रमोद कुमार सिंघानिया, अनिल कुमार जोगानी, अरविन्द कुमार गुप्ता, हेमन्त अग्रवाल, जगदीशप्रसाद चौकडिक़ा, मनिशंकर खेतान, मनोज कुमार पंसारी, रतनलाल अग्रवाल, विकास मोर, अर्जुन झाझुका, बजरंगलाल सर्राफ, हेमराज गोयल, ओमप्रकाश पिपराली वाले, पवन मोदी, सुरेश अग्रवाल को चुना गया है। सोमवार को इस समिति में से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा।