13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR CHILD Death : परिजनों ने 22 घंटे से नहीं उठाए 4 मासूमों के शव, प्रशासन के सामने रखी ये तीन मांगें

सीकर में मिट्टी के नीचे दबकर मरे चार मासूमों के परिजन दस-दस लाख रुपए, सरकारी नौकरी आदि की मांग को लेकर एसके अस्पताल में धरने पर बैठे हैं।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 29 Jan 2018, 12:21 PM IST

sikar child

सीकर.

सीकर में वन विभाग की भूमि में देव गैस गोदाम के पीछे खोदी गई खाई में मिट्टी के नीचे दबने से चार मासूमों की मौत के 22 घंटे बाद दूसरे सोमवार को भी परिजनों ने उनके शव नहीं लिए। शव सीकर के एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखे हुए हैं। इससे पहले रविवार को घटना के बाद एसके अस्पताल में मृतक बच्चों के परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में एसके अस्पताल पहुंच गए थे और हंगामा शुरू कर दिया। तीन मांगें नहीं माने जाने तक बच्चों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर अस्पताल में टेंट ही धरने पर बैठे गए।

VIDEO : सीकर में दर्दनाक हादसा : तीन भाइयों के चार बेटों की मौत, मिट्टी में दबे मिले शव

Sikar Child Death : ... तो बच सकते थे चारों बच्चे, लापरवाही दर लापरवाही ने ले ली जान

SIKAR : 4 बच्चों की मौत के एकमात्र चश्मदीद गवाह बच्चे ने सुनाई ये खौफनाक दास्तां

ये हैं बच्चों के परिजनों की मांगें

1. प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
2. पीडि़त परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी
3. घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

प्रशासन से वार्ता का दौर जारी

रविवार देर रात तक प्रशासन व जनप्रतिनिधि मृतकों के परिजनों से समझाइश करते रहे, लेकिन परिजन धरने पर बैठे रहे। हालांकि प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार के 50 -50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तो जारी कर दी गई हैं, मगर परिजनों की मांग 10-10 लाख की है। सोमवार को भी वार्ता की जा रही है।


दरवाजे के पास टकटकी लगाकर बैठी रही संजय की मां

सीकर. दरवाजे पर आहट के साथ आने वाले हर अजनबी चेहरे को देखते ही मासूमों की मां बस इतना ही कह पा रही थी कहां है मेरा लाल। अपने कलेजे के टुकड़े बेटों को चंद क्षणों के लिए भी अपनी आंखों से ओझल करने वाली अभिषेक व राहुल की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। संजय व महेश के घर पूरी जानकारी नहीं होने के कारण परिवार की महिलाएं घर के बाहर ही अपने लाडलों का इंतजार टकटकी लगाए कर रही थी, लेकिन कॉलोनी के लोगों यह हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे कि मां को किस तरह बताए कि उनके बेटे अब कभी घर नहीं लौट पाएंगे।

हादसे के बाद मासूमों की चीख भी नहीं सुनाई दी

हादसे में रामवतार, बनवारी, वीरू के घरों के चिराग बुझ गए। रामवतार का बेटा संजय घर से बाहर कम ही निकलता था। परिवार के अन्य छोटे बच्चों के साथ वह भी खेलने निकल पड़ा। इसी तरह बनवारी का महेश भी तारबंदी से पार जाने से कतरा रहा था, लेकिन मासूमों की संख्या पांच होने के कारण सब एक दूसरे का हौंसला बढ़ाते हुए बीड़ में पहुंच गए। सजंय व महेश के मकान हादसा स्थल से केवल 40 मीटर की दूरी पर है। लेकिन, किसी ने इनकी आवाज नहीं सुनी। इनकी चीख-पुकार भी मिट्टी के नीचे ही दफन हो गई। राहुल एलकेजी व अभिषेक चौथी कक्षा में पढ़ता था। महेश पहली कक्षा तथा संजय तीसरी कक्षा में पढ़ता था।


घर से महज 50 मीटर पर हादसा

वन विभाग की तारबंदी व खाई मासूमों के घरों से सामने ही है। हादसा स्थल के सामने ही मासूम महेश व संजय का मकान है। इसके अलावा अभिषेक व राहुल का मकान थोड़ी दूरी पर है। बीड़ का बालाजी के सामने बीड़ ही खेल का मैदान है। वन विभाग की तारबंदी भी खेल मैदान में जाने से बच्चों को रोक नहीं पाई। यह सब वन विभाग के अधिकारियों को नागवार गुजारा और तारबंदी के पार बीड़ में सात फीट गहरी खाई बना दी। यहीं खाई मासूमों के लिए मौत का कुआं बन गई। हादसे के बाद कॉलोनी के लोग वन विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आए। अधिकारियों की लापरवाही के चलते चार घरों के दीपक बुझ गए।

गोद में उठाकर ले गया था भाई को

कॉलोनी के बच्चों के अनुसार पांचों मासूम मिट्टी के टीले के नीचे गड्ढे में घर बनाकर खेलने की बात कहकर घर से निकले थे। अभिषेक अपने भाई राहुल को गोद में उठाकर खेलने के लिए साथ लेकर गया था। मिट्टी खोदने के लिए इनमें से एक बच्चा अपने घर से थाली लेकर पहुंचा था। करीब एक घंटे तक बच्चे मिट्टी को खोद कर गड्ढा बनाते रहे। गड्ढा अंदर से खोखला होने के कारण मिट्टी अचानक तेजी से धंस कर खाई की ओर मासूमों के ऊपर गिर गई। टीले के एक छोर पर बच्चों के नाखूनों के निशान गड्ढे की गहराई को दर्शा रहे थे।


बेटों का शव सीने से लगा रोता रहा पिता

हादसे के शिकार राहुल व अभिषेक सगे भाई है। दोनों की एक साथ मौत की खबर से उनकी इकलौती बहन पूजा की रूलाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अभिषेक व राहुल के पिता पिता वीरू ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। दोनों बेटों के शव को सीने से लगाकर रोता रहा। इसके बाद चारों के शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। चारों मासूमों की एक साथ मौत की घटना ने शहरवासियों को भी हिला कर रख दिया।

...और भी हैं मौत की खाई

बीड़ के बालाजी मंदिर के अलावा शिव कॉलोनी, चंदपुरा रोड, नानी बीड़ व शांतिनगर के आस-पास में ऐसी कई खाई और खुदी हुई हैं। जिनको लेकर हादसे का डर बना रहता है। लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि से न तो यहां वन विभाग ने कोई व्यवस्था कर रखी है। जबकि यहां काफी मात्रा में पानी भी भरा रहता है। जिसकी अनदेखी में नगर परिषद भी पीछे नहीं है।


पोते को बचाने दौड़ा दादा

प्रत्यक्षदर्शी श्रवण सिंह का कहना है कि मिट्टी के नीचे पोता दबा होने की बात सुनकर बुजुर्ग गोपाल भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। हांफते हुए दोनों हाथों से मिट्टी को हटाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद बाकी लोग भी आ पहुंचे और हाथ व फावड़े से मिट्टी को हटाकर चारों को बाहर निकाला। इधर, हादसे के बाद देव गैस एजेंसी के पीछे स्थित इस कॉलोनी में चूल्हे तक नहीं जले। सभी घटना के साथ-साथ वन विभाग इस व्यवस्था को भी कोस रहे थे।


घरों में मच गया कोहराम

हादसे के बाद परिवार की महिलाओं को नहीं बताया गया। इसके बाद अस्पताल से फोन पर चारों बच्चे के दम तोडऩे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। चारों बच्चों के माता-पिता और बाकी परिवार के लोग भी सदमें में आए गए। परिजनों ने बताया कि राहुल एलकेजी में तथा उसका सगा भाई अभिषेक चौथी में कक्षा पढ़ रहा था। संजय और महेश चौथी व पांचवी कक्षा में पढ़ते थे। परिवार के लोगों का आरोप है कि वन विभाग की खाई चारों बच्चों को निगल गई।