13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR : 4 बच्चों की मौत के एकमात्र चश्मदीद गवाह बच्चे ने सुनाई ये खौफनाक दास्तां

SIKAR CHILD : राजस्थान के सीकर बीड़ में वन विभाग की ओर से खोदी गई खोई में मिट्टी में दबे चार बच्चों के साथ ये बच्चा महेन्द्र भी खेल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 28 Jan 2018, 6:35 PM IST

sikar child

सीकर .

सीकर में चार बच्चों की मिट्टी में दबने से हुई मौत का एकमात्र चश्मदीद गवाह भी एक बच्चा ही है। यह बच्चा भी उन चार बच्चों के साथ खेल रहा था, मगर खाना खाने के लिए चला गया और वापस आया तो चारों बच्चे मिट्टी में दफन हो चुके थे। चश्मदीद गवाह बच्चे 10 वर्षीय महेन्द्र ने यूं सुनाई खौफनाक दास्तां...

Sikar Child Death : ... तो बच सकते थे चारों बच्चे, लापरवाही दर लापरवाही ने ले ली जान -

''दोपहर का समय था। हम सब घर के नजदीक वन विभाग की जमीन में तारबंदी के लिए खोदी गई खाई में खेल रहे थे। इस दौरान मुझे भूख लग आई तो मैं घर आया गया। खाना खाने के कुछ देर बाद वापस खाई की तरफ गया तो मुझे वहां पर राहुल, अभिषेक, महेश व संजय दिखाई नहीं दिए।

VIDEO : सीकर में दर्दनाक हादसा : तीन भाइयों के चार बेटों की मौत, मिट्टी में दबे मिले शव

मैं खाई में ही चला गया तो मुझे मिट्टी में उनके पैर दबे हुए दिखे। मैं घबरा गया और रोने लगा। रोना सुनकर चचेरी बहन काजल वहां आ गई। काजल और मैं दौड़कर घर गए। वहां परिजनों को बताया कि वो चारों मिट्टी में दब गए। परिजन तुरंत वहां आए और सभी को निकलाने में जुट गए। बाद में पता चला कि उन चारों की मौत हो गई।''

लम्बी व गहरी है खाई
सीकर बीड़ में देव गैस गोदाम के पास वन विभाग ने कई किलोमीटर लम्बी खाई खोद रखी है, जो करीब सात-आठ फीट गहरी है। वैसे बच्चे जिस जगह दबे वहां पर मिट्टी ज्यादा नहीं ढही थी। फिर भी उनकी मौत हो गई।

Khatu Mela 2018 : आठ दशक में खाटू नगरी में बदल गई ये 8 चीजें, मेले का इतिहास भी है बेहद रोचक

VIDEO : 17 फरवरी से शुरू होगा खाटू मेला 2018, जानिए इस बार के मेले की ये खास बातें, कई व्यवस्थाओं में बदलाव