सीकर

गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह उठते ही उड़ गए होश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 21, 2018
sikar news
गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह उठते ही उड़ गए होश

सीकर. खाचरियावास कस्बे के निकटवर्ती गांव चक में देर रात्रि को मकान की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। मकान मालिक भंवरलाल कल्याणमल पारीक ने बताया कि देर रात्रि को मकान की खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर रखे बक्से से पाजेब बिछुड़ी सोने की अंगूठी तीन चांदी के सिक्के ₹10000 नगद सहित एक लाख रूपये का कीमती सामान चुरा कर चोर ले गए। सुबह उठे तो चोरी की घटना का पता चला मौके पर खाचरियावास पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह पहुंचे ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए दातारामगढ़ पुलिस के एएसआई अमीचंद भी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को शांत किया कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी से ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मकान मालिक के घर में एक महिला की मौत हो गई थी इसीलिए पूरे घर का सामान एक मकान में रखकर सभी बाहर सो रहे थे। पंखे और कूलर की आवाज में घटना का पता नहीं चल सका। खाचरियावास पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह के आने के बाद कस्बे में आधा दर्जन चोरी की वारदातें पिछले 3 महीने में हो चुकी है लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुई कहा की देर रात्रि को पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Published on:
21 Aug 2018 11:55 am