5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शंकर मेरा प्यारा, तेरी महिमा है प्यारी’

बर्फानी बाबा की झांकी के दर्शन करवाए
2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. ‘बम- बम भोले भंडारी तेरी महिमा है न्यारी..’ हर- हर महादेव के लगते जयकारे कुछ ऐसा ही नजारा था सावन मास के अंतिम सोमवार को प्रताप सागर स्थित बडलेश्वर महादेव मन्दिर में बर्फ की सिलाओं से बर्फानी बाबा की झांकी के दर्शन के दौरान। इस अवसर पर शाम को महाआरती संत जानकीदास के सानिध्य में जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम व गणमान्य नागरिकों ने की। कार्यक्रम में पुष्कर से मंगवाए 51 किलो पुष्प की सजावट की गई तथा मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर शिव, पार्वती सहित अन्य सजीव झांकियां भी सजाई गई। वहीं मंदिर तथा आस- पास के स्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। युवतियां भी सेल्फी लेती रही। बर्फानी बाबा आयोजन समिति व महादेव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के बारे में अशोक कांगसिया ने बताया कि 11 हजार किलो बर्फ की 121 सिलाओं से बर्फानी बाबा की झांकी बनाकर श्रद्धालुओं को इसके दर्शन करवाए गए। झांकी के दर्शन छह साल से करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि झांकी को बनने में 15 दिन से अधिक लगे। बड़लेश्वर महादेव मंदिर में दिन भर अभिषेक का दौर जारी रहा।

भजन संध्या का आयोजन

भजन संध्या में कलाकारों ने ‘गाइए गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन...’‘ शंकर मेरा प्यारा.. बम- बम भोले... तेरी महिमा है प्यारी‘ आदि भजनों की प्रस्तुति दी। संचालन शरद जोशी ने किया। भारत विकास परिषद के नृत्य गोपाल मित्तल, श्रवण सोनी, भोजराज सारस्वत, हरीराम धारणियां, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, नेमीचंद सुथार, लिलमचंद रामावत आदि भी उपस्थित थे।

यहां भी हुए आयोजन
सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर शहर के खत्रीपुरा स्थित कोलश्वर महोदव मंदिर में मोहल्लेवासियों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। भाजपा शहर मंडल मंत्री पवन कुमार सारस्वत ने बताया कि भगवान का श्रृंगार कर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। सुबह सवा आठ बजे पडित बालकिशन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक एवं पूजन करवाया। बंशीवाला मंदिरके पातालेश्वर महादेव, मांझवास के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, प्रताप सागर के जबरेश्वर महादेव मंदिर व बड़लेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन के रेलेश्वर महादेव मंदिर, तेलीवाड़ा के भूतनाथ महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक किए हुए।