6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बिजली का बिल बाहर जमा कराने का झंझट खत्म, घर पर ही रीडर लेगा रीडिंग, उसी को जमा करा सकेंगे बिल
Play video

बिजली का बिल बाहर जमा कराने का झंझट खत्म, घर पर ही रीडर लेगा रीडिंग, उसी को जमा करा सकेंगे बिल

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 21, 2018

जयपुर। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो जयपुर डिस्कॉम एक दिसंबर से बिजली के बिल की राशि घर-घर से जमा करेगा। हर माह मीटर रीडिंग लेने आए डिस्कॉम कर्मचारी को मौके पर बिल राशि जमा कराई जा सकेगी। स्पॉट बिलिंग की हैंडल्ड डिवाइस में ही अलग से रसीद देने का भी विकल्प रखा गया है।

डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक आरजी गुप्ता ने बताया, ‘मीटर रीडिंग के साथ ही बिल राशि जमा करने की व्यवस्था एक दिसम्बर से लागू होगी। सितम्बर से बिजली मित्र एप भी शुरू हो जाएगा।’ स्पॉट बिलिंग (रीडिंग लेने के साथ ही बिल जारी करना) प्रक्रिया जयपुर डिस्कॉम के 13 में से 12 सर्किल में चल रही है। केवल जयपुर सिटी सर्किल में ही इसे अभी तक लागू नहीं कर पाए हैं।

अभी तक ये
जयपुर जिला वृत, दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ सर्किल में लागू है। आधिकारिक तौर पर बताया कि मीटर रीडर को 1.50 रुपए बिल पर प्रोत्साहन देने पर मंथन चल रहा है। नए सिस्टम में ऑनलाइन रीडिंग फीड की व्यवस्था होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़