सीकर

सीकर में SFI का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, SP सहित लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

SFI Protest in Sikar Against Police Lathicharged: पुलिस द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एसएफआई ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 3:27 PM IST
सीकर में SFI का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, SP सहित लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग
सीकर में SFI का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, SP सहित लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

सीकर।
SFI Protest in Sikar Against Police Lathicharged: पुलिस द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एसएफआई ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ढाका भवन से रैली के रूप में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर एसपी, एएसपी, सीओ सीटी सहित छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग रखी। प्रदर्शन में काफी संख्या में एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले एनएसयूआई ने भी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठनों के आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। वज्र वाहन सहित एसटीएफ व आरएसी के काफी संख्या में जवान तैनात रहे।

Read More :

बता दें कि बुधवार को छात्रसंघ चुनावों में मतगणना के दौरान धांधलीबाजी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे एसएफआई छात्र व छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई। छात्र गल्र्स कॉलेज की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें कल्याण सर्किल पर ही रोक लिया। तब छात्र सर्किल पर ही बैठ गए। डीएसपी सिटी सौरव तिवाड़ी, कोतवाल श्रीचंद सिंह व एसआई सुनील जांगिड़ ने पुलिस जाप्ते के साथ मिलकर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेडऩा शुरु कर दिया। हद तो तब हुई जब पुलिस ने छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी घसीटते हुए बेरहमी से लाठियों से पीटा। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस का भयानक चेहरा देखने को मिला। पुलिसकर्मी गुस्से में छात्रों को सडक़ पर पटक कर बुरी तरह से पीटते रहे।

Read More :


शुक्रवार को माकपा का प्रदर्शन
बुधवार को लाठीचार्ज के बाद माकपा व एसएफआई सहित कई संगठनों से आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को माकपा का बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें प्रदेशभर में बड़े नेता सीकर पहुंचेंगे। संगठनों की मांग है कि सीकर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सीटी सहित जिन पुलिसकर्मियों ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया, उन्हें तुरंत हटाया जाए।

Published on: