सीकर

शेखावाटी समाचार: ओमान में ड्रोन हमले में युवक की मौत के बाद फिर पसरा मातम, एक और मौत

सीकर जिले के खंडेला कस्बे में अंतिम संस्कार में जा रहे वृद्ध की थार गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई।

2 min read
Mar 18, 2026
oman drone sikar death
ओमान में मारे गए युवक का शव घर पहुंचा, विलाप करते परिजन

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे के खंडेला रोयल मार्ग पर अंतिम संस्कार में जा रहे वृद्ध की थार गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । जानकारी के अनुसार बराल निवासी हरभजन ओमान से आए युवक के शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

रिश्तेदारों का इंतजार करने रुके थे

बराल मोड के पास अपने दूसरे रिश्तेदारों का इंतजार करने के लिए वहां पर रुके हुए थे । तभी एक थार कार चालक ने हरभजन को टक्कर मार दी । दुर्घटना में घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खंडेला. मृतक का फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार बराल निवासी हरभजन अगलोई में ओमान से आए युवक के शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था । रास्ते में रोयल के पास अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था । उसी समय तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने साइड में खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

घायल वृद्ध को राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चेरी में रखवाया गया, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया मृतक रिटायर्ड कर्मचारी था।

थार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक के भतीजे महावीरप्रसाद ने थार कार चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए उसके चाचा को टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।ओमान में हुए एक ड्रोन हमले में सीकर जिले के खंडेला तहसील क्षेत्र के युवक विक्रम वर्मा (22) पुत्र बनवारीलाल वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। विक्रम 23 फरवरी को रोजी-रोटी कमाने के लिए ओमान गया था।

घटना के चार दिन बाद मंगलवार को विक्रम का शव उसके गांव अगलोई पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले से पहले विक्रम ने अपने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी, जिसमें उसने वहां के हालात को लेकर चिंता जताई थी।

Updated on:
18 Mar 2026 02:34 pm
Published on:
18 Mar 2026 02:23 pm