सीकर

Big News : फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी पाने वाला आरोपी व अंकतालिका बनाने वाला एजेंट गिरफ्तार

Sikar Big News : सीकर पुलिस की बड़ी सफलता। फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी पाने वाले आरोपी व एक अंकतालिका बनाने वाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2023, 1:26 PM IST
fake_mark_sheet.jpg
Sikar Big News

Fake Marksheet : सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी मार्कशीट के जरिए डाक विभाग में नौकरी पाने वाले युवक और फर्जी मार्कशीट उपलब्ध करवाने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के ASI सोहनलाल ने बताया कि 18 नवंबर को सीकर के डाकघर अधीक्षक रामावतार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी व अंकतालिका बनाने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकाली गई, जिसमें अभ्यार्थियों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया। परीक्षा परिणाम की पहली सूची में महरोली निवासी लोकेंद्र सिंह का चयन हो गया। जिसने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अपनी मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज पेश किए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद लोकेंद्र ने रामगढ़ शेखावाटी में ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली। लोकेंद्र ने चेन्नई बोर्ड की मार्कशीट पेश की।

विभाग ने बोर्ड से इसका वेरिफिकेशन करवाया तो पता चला कि उसकी मार्कशीट फर्जी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली थाने के एएसआई सोहनलाल ने बताया कि मामले में नौकरी लगने वाला युवक लोकेंद्र पुत्र हिम्मत सिंह निवासी महरोली फरार था। आरोपी को गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने यह मार्कशीट हिंडौन सिटी निवासी गणेश सिंह से ली थी। ऐसे में लोकेंद्र की निशानदेही पर हिंडौन सिटी में दबिश देकर आरोपी गणेश सिंह (51 वर्ष) पुत्र शिवसिंह निवासी हिंडौन सिटी को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।

यह भी पढ़ें - भीलवाड़ा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, परिजन - ग्रामीण आक्रोशित

यह भी पढ़ें - धौलपुर में चंबल नदी में 5 युवक बहे, पुलिस कांस्टेबल ने दिखाया साहस 3 को बचाया, 2 हुए गुम रेस्क्यू अभियान जारी

Updated on:
23 Sep 2023, 1:26 PM IST
Published on: