23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर में चंबल नदी में 6 युवक बहे, पुलिस कांस्टेबल ने दिखाया साहस 3 को बचाया, रेस्क्यू अभियान जारी

Dholpur Big Accident : धौलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर। चंबल नदी में नहाने गए 6 युवक बह गए। सूचना पर प्रशासन ने तीन युवक को रेस्क्यू कर लिया। पर 3 अभी तक नहीं मिले हैं। तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Sep 2023, 2:28 PM IST

dholpur.jpg

Dholpur Big Accident

धौलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर। चंबल नदी में नहाने गए 6 युवक बह गए। सूचना पर प्रशासन ने तीन किशोर को रेस्क्यू कर लिया। पर 3 अभी तक नहीं मिले हैं। तलाश जारी है। चंबल नदी में इस वक्त काफी पानी है। बताया जा रहा है कि 6 युवक चम्बल नदी में नहाने गए। अचानक पानी के बहाव के सामने न टिक सके और पानी के साथ बह गए। नदी में एक तार को पकड़कर तीन युवक रुक गए। इस बीच पुलिस विभाग के 2 कांस्टेबल रविन्द्र सिंह और देवेश मदद को आगे आए। दोनों कांस्टेबल ने साहस दिखाते हुए 3 युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बचाए युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पर बाकी के 3 युवकों का पता नहीं चला। सूचना देने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू काम किया जा रहा है। जगह-जगह गोताखोर तीन युवकों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी चम्बल नदी के तट पर पहुंच गए हैं। जिन तीन युवकों को बचा लिया गया है वे धौलपुर के कच्ची कुई के निवासी है।

यह भी पढ़ें - भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, जानें 11 मृतकों के नाम

तीन युवकों की तलाश में जुटी हुई है रेस्क्यू टीम - ओमप्रकाश मीणा


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि चंबल नदी में करीब आधा दर्जन युवक नहाने आए थे। यहां पानी का बहाव अधिक होने से वह इसमें बह गए। इसमें तीन युवक एक तरफ निकल गए। सूचना पर रेस्क्यू टीम व पुलिस पहुंची और तीन युवकों को बचा लिया। जबकि तीन युवक बह निकले। तीन युवकों को बचाने में कांस्टेबल रविन्द्र सिंह और देवेश की खासी भूमिका रही। उधर, रेस्क्यू टीम तीन युवकों की तलाश में जुटी हुई है। सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सिरोही के बाहरीघाटा में ट्रेलर के पीछे से टकराई तेज रफ्तार बस, 18 की हालत नाजुक, 40 घायल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग