
Bharatpur Horrific Road Accident
राजस्थान में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सड़क के किनारे खड़ी बस में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 12 बस सवार की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने भरतपुर के आरबीएम में अस्पताल भर्ती कराया है। इन सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बचाव कार्य में गांव हंतरा की ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बस गुजरात से यूपी जा रही थी। राजस्थान के भरतपुर में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMNRF से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी। घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।
सभी मृतक गुजरात के भावनगर के निवासी
घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। एक और की मृत्यु की खबर है।सभी मृतक गुजरात के भावनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना पर लखनपुर, नदबई, हलेना वैर सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
मृतकों के नाम जानें, थाना लखनपुर के अनुसार -
1. अन्तू भाई (55 वर्ष) पुत्र लाल जी भाई ज्ञ्यानी
2. नन्द राम भाई (68 वर्ष) पुत्र मयूर भाई ज्ञ्यानी
3. लल्लू भाई पुत्र दया भाई ज्ञ्यानी
4. भरत भाई पुत्र भीखा भाई
5. लालजी भाई पुत्र मनजी भाई
6. अम्बाबेन पत्नी झीणा भाई
7. कम्बूबेन पत्नी पोपट भाई
8. रामूबेन पत्नी उदा भाई
9. मधुबेन पत्नी अरविंद भाई दागी
10. अंजूबेन पत्नी थापा भाई
11. मधुबेन पत्नी लालजी भाई चूड़ासमा
12. कल्लो बैन पत्नी सांता भाई (अभी-अभी) (सभी निवासी डीहोर, जिला भावनगर, गुजरात)।
घायलों के नाम---
1. विपुल भाई
2. भाला भाई पुत्र अम्भाराम
3. भानो बैन पत्नी मानजी भाई
4. सोन बैन पत्नी बाबू भाई
5. बाबू भाई पुत्र वासुभाई
6. ढीलू बैन पत्नी साडा भाई
7. गुहाती बैन पत्नी भगवान भाई
8. हरिभाई पत्नी मावजी भाई
9. जयेश भाई पत्नी बाबू भाई
10. गणपत भाई पुत्र बाबू भाई (सभी निवासी डीहोर, जिला भावनगर, गुजरात)।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दुखी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रक और बस के बीच टक्कर में 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।भरतपुर हादसे में 11 लोगों की मौत मामले में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। ट्वीट पर दिवंगतों की आत्मा की शांति और ईश्वर से सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने मृतकों को दिए 2-2 लाख रुपए
राजस्थान के भरतपुर में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMNRF से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी। घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।
Updated on:
13 Sep 2023, 11:54 AM IST
Published on:
13 Sep 2023, 9:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.