23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, ​परिजन – ग्रामीण आक्रोशित

Bhilwara Road Accident : राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर। सवाईपुर के रेडवास ग्राम पंचायत के गोठड़ा गांव के विद्यालय के तीन छात्र बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बजरी से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला दिया। दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Sep 2023, 1:22 PM IST

bhilwara.jpg

Bhilwara Road Accident

Bhilwara Road Accident 2 Student died : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सवाईपुर के रेडवास ग्राम पंचायत के गोठड़ा गांव के विद्यालय के तीन छात्र बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बजरी से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला दिया। दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे के बाद दो घरों के चिराग बुझ गए। छात्रों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। सूचना देने पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत्यु होने वाले 2 छात्रों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। तीसरे गंभीर रूप से घायल छात्र को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। इस गंभीर दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। विद्यालय प्रशासन अनुसार मृतक एक छात्र दसवीं व एक नवमी कक्षा के छात्र था। तीसरा घायल छात्र भी नौवीं कक्षा में पढ़ता है।

स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे छात्र

बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस के थाना प्रभारी शिव चरण ने बताया कि स्कूल के बाद तीनों छात्र स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने इन तीनों छात्रों को कुचल दिया। जिसमें से दो की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है।

यह भी पढ़ें - सिरोही के बाहरीघाटा में ट्रेलर के पीछे से टकराई तेज रफ्तार बस, 18 की हालत नाजुक, 40 घायल

घरों में पसरा हुआ है मातम

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृत्यु होने वाले दोनों छात्र बलिया खेड़ा गांव निवासी भागचंद व देवराज थे। छात्रों की मौत से गांव व घरों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कोठारी नदी से बजरी भर कर ला रहा था।

यह भी पढ़ें - भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, जानें 11 मृतकों के नाम

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग