सीकर

Sikar Bride Kidnap: ससुराल व पीहर में पसरा सन्नाटा, बेटी के इंतजार में परिजनों का हाल-बेहाल

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी व दुल्हन का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
2 min read
Apr 19, 2019
Sikar Bride Kidnap: ससुराल व पीहर में पसरा सन्नाटा, बेटी के इंतजार में परिजनों का हाल बेहाल
सीकर दुल्हन अपहरण: ससुराल व पीहर में पसरा सन्नाटा, बेटी के इंतजार में परिजनों का हाल बेहाल

सीकर।
Filmy Style में दुल्हन के अपहरण (Sikar Bride kidnap) मामले में मुख्य आरोपी व दुल्हन का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की कडिय़ां जोडकऱ दुल्हन व चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि एक आरोपी अंकित दुल्हन को छोटी खाटू से बस में बैठाकर ले गया है। पुलिस अब उनके प्रदेश से बाहर चले जाने के अंदेशे के आधार पर तलाश में जुटी है। इधर, डोली से दुल्हन के अपहरण का नागवा और मोरडूंगा गांव के लोगों में गहरा दर्द है। दोनों दुल्हनों के पीहर और ससुराल में सन्नाटा पसरा है। शादी की खुशियां काफूर हो गई। दुल्हन के पिता अपनी बेटी के भविष्य को लेकर आशंकित थे। उनका कहना था कि अपराधी उनकी बेटी की हत्या कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर उनकी बेटी को वापस लाने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। यह ही स्थिति मोरडूंगा गांव में थी।

सीकर में धरना जारी
दुल्हन को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर छह घंटे तक कलक्टर आवास के सामने रास्ता जाम किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर साढ़े चार बजे जाम हटा दिया। इसके बाद राजपूत छात्रावास के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया, जो अब भी जारी है।

सीकर दुल्हन अपहरण का पूरा कवरेज:

Updated on:
19 Apr 2019 04:46 pm
Published on:
19 Apr 2019 02:42 pm