सीकर

Sikar Sabhapati Chunav: जिले के 6 निकायों के परिणाम घोषित, कांग्रेस-भाजपा में किसका दबदबा? देखें लिस्ट

Sikar Nagar Parishad Sabhapati Chunav: सीकर नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सभापति पद को लेकर मुकाबला है। मतदान के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 21, 2026
sikar sabhapati chunav
सीकर में सभापति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

सीकर. सीकर नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर आज शहर में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव में कांग्रेस की ओर से खतीजा बानो और भाजपा की ओर से कंचन मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है और नगर परिषद के पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। ऐसे में मतदान के बाद आने वाला परिणाम यह तय करेगा कि सीकर नगर परिषद की कमान किसके हाथ में जाएगी।

सीकर की 6 निकायों के परिणाम घोषित

सीकर की 13 निकायों से 6 के परिणाम सामने आ गए हैं। दांता में कांग्रेस के भंवरलाल, लोसल में लक्ष्मणगढ़ सिंह, अजीतगढ़ में ओमप्रकाश और लक्ष्मणगढ़ में संजीव कुमार अध्यक्ष बने हैं। वहीं धोद में भाजपा के नवीन पंवार और रींगस में भाजपा के अमित शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा पलसाना में भाजपा के नरेश कुमावत पहले ही निर्विरोध पालिकाध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

निकायविजेतापार्टीपार्षद संख्या
दांताभंवरलालकांग्रेसकांग्रेस 14, भाजपा 11
धोदनवीन पंवारभाजपाभाजपा 11, कांग्रेस 9
लोसललक्ष्मणगढ़ सिंहकांग्रेसकांग्रेस 19, भाजपा 16
अजीतगढ़ओमप्रकाशकांग्रेसकांग्रेस 15, भाजपा 10
लक्ष्मणगढ़संजीव कुमारकांग्रेसकांग्रेस 23, भाजपा 22
रींगसअमित शर्माभाजपाभाजपा 18, कांग्रेस 17
पलसानानरेश कुमावतभाजपानिर्विरोध


नीमकाथाना पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले हंगामा

इसी बीच सीकर जिले के नीमकाथाना में पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी माहौल गरमा गया। कांग्रेस पार्षदों की गाड़ियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कांग्रेस पार्षदों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया। नीमकाथाना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के महेश मेगोतिया और भाजपा के रणजीत सिंह के बीच मुकाबला है।